
iQOO ने होम मार्केट चीन में Neo 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आइकू ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि वीवो का सब ब्रांड iQOO इन दिनों iQOO Neo 6 स्मार्टफोन के SE वर्जन पर काम कर रहा है। पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने आइकू के अपकमिंग स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। iQOO Neo 6 स्मार्टफोन कंपनी के साल 2021 में लॉन्च किए Neo 5 का सक्सेसर है।
SE वेरिएंट कंपनी के ऑरिजन स्मार्टफोन का टोन-डाउन वेरिएंट होगा। संभवत: इसका डिजाइन कंपनी के ऑरिजनल स्मार्टफोन की तरह होगा। कंपनी भारत में iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन को भारत में किसी दूसरे नाम से लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
iQOO Neo 6 SE के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में सिंगल सेंटर पंच होल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फोन में ऑक्टा ओर Qualcomm Snapdragon 870 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 4,700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। इस फोन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही कीमत को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है।
आइकू का यह स्मार्टफोन 3C वेबसाइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही IMEI डेटाबेस से कंफर्म होता है कि मॉडल नंबर V2157A फ़ोन iQOO Neo 6 SE से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
संभव है कि iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन को कंपनी रिब्रांडिंग कर Neo 6 SE के नाम से पेश कर सकती है। आईकू का यह फोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कलर ऑप्शन को लेकर जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

















