
Motorola ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन Moto Edge 30 लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन फरवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुए फ्लैगशिप डिवाईस Moto Edge 30 Pro का छोटा वर्ज़न है जो मिड बजट में आया है। मोटो ऐज़ 30 स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हो गया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है। 50MP camera, 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट और 33W TurboPower वाले इस मोटोरोला मोबाइल के प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे बताई गई है।
Moto Edge 30 का प्राइस
मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया है। Moto Edge 30 मोबाइल फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोेरेज दी गई है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यूरोपीयन मार्केट में इस फोन का प्राइस EUR 450 है जो भारतीय करंसी अनुसार 36,000 रुपये के करीब है। यूरोप में मोटोरोला मोटो ऐज़ 30 स्मार्टफोन Aurora Green, Meteor Grey और Supermoon Silver कलर में लॉन्च हुआ है।

Moto Edge 30 का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Moto Edge 30 में ट्रिपर रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर बने कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 118डिग्री की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस + मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल कर डेफ्थ सेंसर भी सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला मोटो ऐज़ 30 स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च, Samsung-Realme को मिलेगी चुनौती
Moto Edge 30 की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज़ 30 स्मार्टफोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 144हर्टज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 12 आधारित माययूएक्स पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ चिपसेट पर रन करता है। इस चिपसेट की बदौलत मोटोरोला मोबाइल 5जी और 4जी दोनों नेटवर्क सपोर्ट करता है।

Moto Edge 30 में सिक्योरिटी के लिए जहां फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटोरोला मोटो ऐज़ 30 स्मार्टफोन में 4,020एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यह मोबाइल फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है।












