
Xiaomi होम मार्केट चीन में Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने ऑफिशियल टीजर शेयर कर इसके लॉन्च को कंफर्म किया है। Xiaomi ने कुछ हफ्ते पहले ही Redmi Note 11 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तरहत कंपनी ने Redmi Note 11 Pro+ 5G, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब शाओमी होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
Redmi के सीईओ Lu Weibing ने चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च को टीज किया है। CEO ने कहा कि Redmi ने 2021 से एक साल में दो Note सीरीज डिवाइस लॉन्च किए थे। Note 10 को H1 2021 में लॉन्च किया गया था, जबकि Note 11 सीरीज को H2 2021 में लॉन्च किया गया था। Redmi का 2022 में भी कुछ इस तरह का ही प्लान है। रेडमी आने वाले कुछ हफ़्तों में Note 12 सीरीज से पर्दा उठा सकता है।
Redmi Note 12 सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च
Redmi के सीईओ लू वेबिंग ने चीन में Note 12 सीरीज के लॉन्च को टीच किया है। रेडमी Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर की जाएगी। लू वेबिंग ने फ़िलहाल अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स या फ़ीचर्स को लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं दी है।

Redmi के अपकमिंग Note सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर रूमर्स हैं कि ये हाई-एंड मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किए जा सकते हैं। रेडमी के अपकमिंग नोट सीरीज स्मार्टफोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये MediaTek Dimensity 1300 या MediaTek Dimensity 8000 प्रोसेसर के साथ पेश किए जा सकते हैं। डिजिटल चैट स्टेशन ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि अपकमिंग नोट सीरीज के स्मार्टफोन दमदार परफ़ॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ के साथ पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo F19 और Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन पर मिल रहा 4000 रुपये तक का धमाकेदार डिस्काउंट, देखें क्या है ऑफर
अपकमिंग रेडमी Note 12 सीरीज के दो स्मार्टफोन – Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ को TENAA पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही नोट 12 Pro स्मार्टफोन में 4980mAh की बैटरी और 12 Pro+ स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। दोनों स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेंगे। रेडमी के यह फोन – 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किए जाएंगे। शाओमी के अपकमिंग Redmi Note 12 सीरीज स्मार्टफोन के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां




















