
अप्रैल के शुरुआत में ही सैमसंग ने गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। उस वक्त फोन सिर्फ पेटीएम शॉपिंग स्टोर पर उपलब्ध था लेकिन आज कंपनी ने यह घोषणा की है कि यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 7,990 रुपये है जबकि आॅफलाइन स्टोर पर इसे 8,490 रुपये में पेश किया गया था। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर वैरिएंट में पेश किया है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5-इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। भारत में इस फोन को स्प्रेडेट्रम चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में आपको 1.5गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही 2 जीबी रैम दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 128 जीबी तक की मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ लावा का नया जेड10 एंडरॉयड स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को में दोहरा सिम सपोर्ट है और यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर कार्य करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन 2,600 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। खास बात यह कही जा सकती है कम कीमत वाले इस फोन में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं।





















