Jio यूजर्स पर मेहरबान हुए Mukesh Ambani, 4 दिन तक फ्री देंगे कॉलिंग, डाटा और SMS

Join Us icon

असम राज्य में भीषण बाढ़ (Assam Floods) से प्रभावित जियो यूजर्स (Reliance Jio Users) के लिए Mukesh Ambani ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, कंपनी ने ऐलान किया है कि राज्य के प्रभावित Jio Users को पूरे चार दिनों के लिए फ्री में अनलिमिटेड कॉल, डाटा और एसएमएस की सुविधा देंगे। टेलीकॉम कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, 100 एसएमएस / दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। आइए जानते हैं कि राज्य के किन क्षेत्रों में यूजर्स को इस फ्री सर्विस का फायदा होगा।

ग्राहकों के लिए जियो का मैसेज

जियो ने असम में ग्राहकों को एक मैसेज भेजकर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों के दौरान खराब मौसम की वजह से आपकी सेवा प्रभावित हुई है। सद्भावना के तौर पर, हमने आपके नंबर पर 4 दिन का अनलिमिटेड प्लान लागू किया है। यह 4 दिन की फ्री सर्विस असम में दीमा हसाओ, कार्बी आंगलोंग ईस्ट, कार्बी आंगलोंग वेस्ट, होजई और कछार सहित जिलों में रहने वाले यूजर्स के लिए पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट्री होगी। यूजर्स को मिलने वाला कॉम्प्लीमेंट्री प्लान वर्तमान में चल रहे रिचार्ज के खत्म होने के बाद अपने आप चालू हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel के भी छूटे पसीने, ये कंपनी दे रही 141 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डाटा

अपने आप एक्टिव होगा प्लान

आपको एक बार फिर बता दें कि यह ऑफर रिलायंस जियो की ओर से उन यूजर्स की मदद के लिए एक कदम है जो असम में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स को ये लाभ अपने आप प्राप्त हो जाएगा और उन्हें इसके लिए किसी प्रकार की पेमेंट नहीं करनी होगी। गौरतलब है कि काफी समय से राज्य के विभिन्न जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio के 3 सबसे अफोर्डेबल प्लान, जानें किसमें आपको ज्यादा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक छह जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नगांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों के कुल 24,681 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना को आगे आना पड़ा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here