फिर कटेगी ग्राहकों की जेब, महंगे हो सकते हैं Airtel, Jio और Vi के प्लान!

Join Us icon

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में एक दौर था जब कॉल और डाटा का इस्तेमाल काफी महंगी हुआ करता था। लेकिन, कुछ वर्षों में सस्ते प्लान आने के कारण वह दौर खत्म सा हो गया था। लेकिन, अब हर साल टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान महंगे कर रही हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान पहले जैसे महंगे हो जाएंगे। पिछले साल दिसंबर Jio, Airtel और Vodafone Idea द्वारा रिचार्ज प्लान महंगे करने के बाद अब एक बार फिर खबर सामने आ रही है कि निजी कंपनियां इस साल दीवाली तक अपने प्री-पेड प्लान फिर महंगे कर सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अुसार प्राइवेट कंपनियां जैसे एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया इस साल 10% से 12% तक अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो आज जिस रिचार्ज के लिए ग्राहकों से 100 रुपये लिए जा रहे हैं महंगे होने के बाद उस रिचार्ज प्लान की कीमत 110 से 112 रुपये हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स पर मेहरबान हुए Mukesh Ambani, 4 दिन तक फ्री देंगे कॉलिंग, डाटा और SMS

call recording apps banned android smartphone users may 11

बताया जा रहा है कि एक बार फिर टैरिफ प्लान महंगे होने से टेलीकॉम कंपनियों को फायदा होगा और उनका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 10% तक बढ़ जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद Airtel, Jio और Vi के ARPU क्रमशः 200 रुपये, 185 रुपये और 135 रुपये हो जाएंगे। हालांकि, अभी किसी कंपनी ने इसकी पुष्टी नहीं की है।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea giving 3 months free Recharge offer for record vaccination in india WhatsApp massage viral

इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट पोर्ट में बताया गया था कि 5G सर्विसेज के शुरू होने से टेलिकॉम कंपनियों को डिजिटल सर्विस सेगमेंट और एंटरप्राइज से एक्स्ट्रा रेवेन्यू कमाने सहारा मिलेगा। लेकिन इसके लिए कंपनियों को बड़ी रकम भी देनी होगी। साथ ही इसमें सबसे बड़ा हिस्सा कंपनियों को ऑक्शन में एयरवेव्स के लिए देना होगा। इसके अलावा ICRA के अनुसार 31 मार्च 2022 तक इंडस्ट्री में मौजूद टेलिकॉम कंपनियों के ऊपर 4.7 लाख करोड़ रुपए का बकाया रह सकता है और यह 31 मार्च 2023 तक 4.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel के भी छूटे पसीने, ये कंपनी दे रही 141 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डाटा

लेटेस्ट वीडियो

गौरतलब है कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया देश में अलग-अलग राज्यों में 5G ट्रायल कर रही हैं। वहीं, अब तक जिन शहरों में 5G ट्रायल हो रहा गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, चेन्नै, हैदराबाद और गांधी नगर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here