5000mAh बैटरी वाला सस्ता Moto E32s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट Moto E32s स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 चिपसेट और 16MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

Join Us icon

Motorola ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto E32s को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Motorola का यह स्मार्टफोन कंपनी के पहले लॉन्च किए Moto E32 का सक्सेसर है जिसे कंपनी ने कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। मोटोरोला ने लेटेस्ट Moto E32s स्मार्टफोन में कई बदलाव किए हैं। यहां हम आपको Moto E32s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Moto E32s स्पेसिफिकेशन्स

Moto E32s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें पंच होल कटआउट और स्लिम बैजल दिए गए हैं। मोटोरोला इस फोन के डिस्प्ले के रेजलूशन की बात करें तो यह HD+ 720×1600 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में 90Hz का रिफ़्रेश रेट दिया गया है। लेटेस्ट Moto E32s स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 चिपसेट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन 3GB या 4GB रैम के साथ 32GB/64GB स्टोरेज के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

Moto E32s Smartphone launched

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto E32s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 16MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। Moto E32s स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में फेसअनलॉक, Wi-Fi, VoLTE, Bluetooth 5.0 दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

Moto E32s कीमत

Moto E32s स्मार्टफोन को यूरोप में 149 यूरो (करीब 12,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन में मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रेल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 27 मई को लॉन्च किया गया है।  यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here