
Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी भारत में जल्द ही Oppo K सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ओप्पो के अपकमिंग K सीरीज के स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही रिपोर्ट है कि ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ और जानकारी लीक हुई है। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Oppo भारत में जल्द ही नए 5G स्मार्टफोन K सीरीज के तहत लॉन्च करेगी। इसके साथ ही मुकुल शर्मा का कहना है कि ये स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए आएंगे। Oppo ने कुछ हफ्ते पहले भारत में Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम आपको Oppo के अपकमिंग K सीरीज़ स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Oppo K सीरीज के नए स्मार्टफोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की इमेज शेयर की है। उन्होंने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफ़ोन भारत में Oppo K सीरीज को जॉइन करेगा। यह स्मार्टफोन भारत में Oppo K10 Pro के नाम से एंट्री कर सकता है। खबरों की माने तो यह चीन में लॉन्च हुए Oppo K10x का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
अपकमिंग Oppo K सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा जो कि पतला और हल्का है। इसके साथ ही इंडिया लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत में आने वाले कुछ हफ्तों में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 8280mAh बैटरी के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किए दो फौलादी स्मार्टफोन, चट्टान जैसी है मजबूती
Oppo K10 : स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत

ओप्पो भारत में अपनी K सीरीज के तहत अब तक Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है। यह स्मार्टफोन मार्च महीने में पेश किया गया था। ओप्पो का यह फोन 6.5-इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और Adreno 610 GPU के साथ लॉन्च किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Oppo K10 स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो का यह फ़ोन भारत में 14,990 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकात है।




















