
OPPO ने थाईलेंड में चुपके से मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A77 5G को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के पावरफुल Dimensity 8-सीरीज के 5G प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है। यहाँ हम आपको OPPO A77 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
OPPO A77 5G स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
OPPO A77 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ़्रेश रेट 90z है। OPPO A77 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।
ओप्पो के लेटेस्ट OPPO A77 5G स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP का सेंकडरी डेप्थ कैमरा और डुअल LED फ्लैश दिया गया है। ओप्पो के इस फोन का फ्रंट और रियर कैमरा 30fps पर 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Oppo भारत में जल्द लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, ऐसी होंगी खूबियां कि आप भी कहेंगे अरे गजब!
ओप्पो का यह फोन Android 12 पर आधारित कंपनी के कस्टमाइज ColorOS 12.1 स्किन पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। फ़ोन में डुअल सिम स्लॉट, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
OPPO A77 5G कीमत
OPPO A77 5G स्मार्टफोन को थाईलेंड में 6GB+128GB के साथ THB 9,999 (करीब 22558 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ओशियन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है।




















