6000mAh बैटरी, 3 कैमरे और डुअल सिम के साथ लॉन्च हुआ POCO का सस्ता स्मार्टफोन

Poco C40 स्मार्टफोन में 13MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Join Us icon

Poco की ग्लोबल विंग ने कंफर्म किया है वह Poco C40 स्मार्टफोन को 16 जून को लॉन्च करने वाला है। पोको का यह स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च हो चुका है। Poco C40 स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स और प्राइसिंग सामने आ चुके हैं। Poco C40 स्मार्टफोन में 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Poco C40 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Poco C40 स्पेसिफिकेशन्स

Poco C40 स्मार्टफोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 1560 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। पोको के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन के साथ आती है। लेटेस्ट Poco C40 स्मार्टफोन को वियतनाम में JLQ JR10 SoC के साथ पेश किया गया है। पोको का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI पर रन करता है।

poco-c40-green

Poco C40 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट स्नाइपर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 16 जून को लॉन्च होगा POCO C40 स्मार्टफोन, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 6000mAh की दमदार बैटरी

कनेक्विटिवी ऑप्शन की बात करें तो फोन में डुअल सिम स्लॉट, 4G, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Poco C40 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। हालांकि रिटेल बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है।

poco-c40-black

Poco C40 कीमत

Poco C40 स्मार्टफोन को ब्लैक, यल्लो और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वियतनाम में यह फोन 4GB + 64GB ऑप्शन के साथ VND 3,490,000 (करीब 11,700 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। वियतनाम में फोन की सेल 17 जून से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here