
यूएस की टीवी निर्माता कंपनी Westinghouse ने भारतीय मार्केट अपने तीन नए स्मार्ट टीवी रेंज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए टीवी रेंज में, 32 इंच नॉन-स्मार्ट टीवी, 43 इंच UHD और 50 इंच UHD स्मार्ट टीवी शामिल हैं। वहीं, अगर बात करें प्राइस की तो कंपनी ने इन टीवी रेंज को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। साथ ही कंपनी दा दावा है कि इन टीवी में बेहतर पिक्चर क्वालिटी, साउंड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी इन नए टीवी को Amazon पर 13 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। आइए आगे आपको इन तीनों ही टीवी में मौजूद फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं।
Westinghouse टीवी के प्राइस
32 इंच के नॉन-स्मार्ट टीवी की बात करें तो इसकी कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 43 इंच के UHD/4K मॉडल की कीमत की बात करें तो यह 20,999 रुपये और 50 इंच के UHD/4K मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है।

32 इंच Westinghouse टीवी के फीचर्स
अगर बात करें इस स्मार्ट टीवी की तो इसमें LED स्क्रीन दी गई है जिसमें एचडी रेजोल्यूशन मौजूद है। साथ ही 2 HDMI, 2 USB पोर्ट भी दिए गए हैं। इसमें 20W के साउंड आउटपुट के साथ 2 स्पीकर दिए गए हैं। इसमें डिजिटल नॉइस फिल्टर, ऑटोमैटिक वॉल्यूम लेवल, ऑडियो इक्वलाइजर दिया गया है।
43 इंच व 50 इंच Westinghouse टीवी के फीचर्स
अगर बात करें इन दोनों टीवी के फीचर्स की तो दोनों में ही 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इन दोनों में ही 3 HDMI, 2 USB पोर्ट भी दिए गए हैं। ये मॉडल HDR10, क्रोमकास्ट मौजूद है। साथ ही इसमें डीप सराउंड साउंड के साथ एक इमर्सिव साउंड मिलता है। दोनों मॉडल्स में 2 स्पीकर, एक डिजिटल नॉइज फिल्टर और एक 40-वाट स्पीकर आउटपुट है जो सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करते हैं।
यह टीवी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। साथ ही टीवी के साथ दिए जाने वाले रिमोट में सिंगल टच के जरिए Amazon Prime, YouTube, Sony Liv ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि 43 इंच और 50 इंच के टीवी पर 500 निट्स ब्राइटनेस, बेजल-लेस डिजाइन, 4K रेजोल्यूशन, Google असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है।


















