सिर्फ 6 रुपये में डेली 2GB डाटा और फ्री कॉल दे रही BSNL, इस सस्ते प्लान के आगे Jio भी फेल!

Join Us icon

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जहां अपने प्रीपेड रिजार्ज की कीमत बढ़ा रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अभी भी पुरानी कीमत पर अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध कर रही है। बीएसएनएल के पास कई ऐसे प्लान (BSNL Recharge Plan) हैं जो Reliance Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर देते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो सस्ते होने के साथ ही शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं। जिस प्लान के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं उसमें 110 दिनों के लिए 220GB डाटा ऑफर करता है।

BSNL Cheapest Plan

हम आज एक ऐसे ही बीएसएनएल प्लान के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं जो केवल 6 रुपये 1 पैसे के खर्च में आपको 2 जीबी डाटा देगा। देखिए कौन सा है ये प्लान और क्या हैं इसके साथ मिलने वाले बेनिफिट्स। इसे भी पढ़ें: कैसा होना चाहिए देश का BSNL? इन 5 चीजों में हो सुधार तो, बदल जाए कंपनी की सूरत!

30 day validity free bsnl offer on recharge plan rs 797

BSNL 666 Prepaid Plan

बीएसएनएल का 666 रुपये का प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इस रिचार्ज में यूजर्स को पूरे 110 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर डेली खर्च की बात करें तो ग्राहकों को 6 रुपये 1 पैसे के खर्च पर यह प्लान पड़ेगा। वहीं, प्लान में रोज 2 जीबी डाटा दिया जाता है। इस हिसाब से कुल डाटा 220GB बन जाता है।

BSNL 30 days validity best recharge plans free calling internet data
Pic Credit: ET

फ्री कॉलिंग

लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा फ्री कॉलरट्यून्स और लोकधुन कॉन्टेंट की मेंबरशिप दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस

why bsnl plan is better than jio recharge offers

Jio का 666 रुपये का प्लान

अगर इस प्लान की तुलना रिलायंस जियो का 666 रुपये के प्लान से करें तो इस रिचार्ज में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको रोज 1.5 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इस तरह कुल डेटा 126 जीबी बन जाएगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here