अरे वाह! आ गई दुनिया कि पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 7 महीने!

Join Us icon

इलेक्ट्रिक कारों की मांग को देखते हुए नई-नई कंपनियां इस मार्केट में उतर रही हैं। वहीं, ईवी की मार्केट में तेजी को देखते हुए नीदरलैंड की कंपनी लाइटईयर (Lightyear) ने दुनिया की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार (Lightyear Solar Electric Car) को पेश कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने इसका पहला प्रोडक्शन रेडी व्हीकल पेश किया कर दिया है। कंपनी ने इस सोलर बैटरी वाली कार को Lightyear 0 के नाम से पेश किया है जो कि सोलर और इलेक्ट्रिक दोनों की पावर के साथ चलेगी। आइए आगे आपको इस कार की ओर विशेषताएं बताते हैं।

टॉप स्पीड और रेंज

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक कार को 1,000 KM तक चलाया जा सकता है। साथ ही हाइवे पर 110 किमी/घंटा रफ्तार से चलाया जाए तो उसकी रेंज घटकर 560 किमी/घंटा हो जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके ऑफिशियल लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: एक नहीं दो Ola electric cars होने वाली हैं लॉन्च, साथ आएगी सस्ती बैटरी वाली स्कूटी

lightyear-solar-electric-car-new

सोलर इलेक्ट्रिक कार की कीमत

अगर बात करें कीमत की तो लाइटईयर जीरो को कंपनी ने 2.50 लाख यूरो (लगभग करीब 2 करोड़ रुपये) है। साथ ही कंपनी का कहना है कि नेक्सट इलेक्ट्रिक कार 30,000 यूरो बजट (लगभग 27 लाख रुपये) वाली होगी।

कार में लगा है बड़ा सोलर पैनल

बता दें कि यह एक फैमिली सेडान कार है जिसमें पांच स्कवॉयर मीटर सोलर पैनल लगे गए हैं। इनकी मदद से यह कार एक दिन में 70 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। साथ ही वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल टेस्ट प्रोसीजर टेस्टिंग के दौरान इस कार ने 625 किलोमीटर की दूरी तय की थी और ये कारनामा इस कार ने महज 60 किलोवाट के बैटरी पैक के साथ करके दिखाया था।

lightyear-solar-electric-car-range

कार को बनाने में लगे 6 साल

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस कार को बनाने में लगभग छह वर्षों का समय लगा है। इन वर्षों में कार पर रिसर्च और डेवलपमेंट, डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोटोटाइपिंग और टेस्टिंग किया गया है। ये गाड़ी कुछ महीनों बाद प्रोडक्शन के लिए जाएगी और कंपनी की कोशिश है कि इसी साल नवंबर महीने तक इस गाड़ी का पहला मॉडल पेश कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: टाटा की Electric Car मार्केट पर कब्जा करने की तैयारी, चुपके से बना डाली बैटरी से चलने वाली सफारी

कैसी होती हैं सोलर कार

बता दें कि सोलर व्हीकल्स एक तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल ही होते हैं जो सूर्य की रोशनी की मदद से बिजली के लिए सोलर सेल्स का उपयोग करते हैं। सोलर व्हीकल्स में आमतौर पर एक रिचार्जेबल बैटरी होती है जो सोलर सेल्स में एनर्जी को स्टोर करके इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को चार्ज करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here