Mukesh Ambani का धमाकेदार ऑफर, Reliance की साइट पर बेहद सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy M52

Join Us icon

अगर आप एक नया 5जी स्मार्टफोन (New 5G Smartphone) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Samsung के एक धांसू मोबाइल को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। लेकिन, आपको जानकार हैरानी होगी कि Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को reliancedigital.in पर कम कीमत में सेल किया जा रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस (Reliance) की यह ऑफिशियल साइट है, जिसपर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाती है। इस साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम52 को सिर्फ 20,999 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। हालांकि, दूसरी ऑनलाइन साइट्स के साथ ही कंपनी की ऑफिशियल साइट पर Galaxy M52 के 6GB+128Gb वेरिएंट की MRP 24,999 रुपए है। साथ ही इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं।

बैंक ऑफर्स के तहत भी मिल रहा है डिस्काउंट

Citibank Credit & Debit Cards से पेमेंट करने पर 10% की छूट मिल रही है। लेकिन यह ऑफर 30 जून को खत्म हो रहा है। वहीं, कार्ड का उपयोग कर ईएमआई पर फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, बिना ईएमआई ऑप्शन के फोन खरीदने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही IndusInd Bank Credit EMI ट्रांजेक्शन पर फोन खरीदने पर फ्लैट 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ZestMoney EMI से लेने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी वाला Samsung का सस्ता फोन हुआ लॉन्च, ये रहा प्राइस
samsung-galaxy-m22

सैमसंग ने अपने इस मोबाइल फोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया था। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसी तरह Samsung Galaxy M52 5G का बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वर्जन का प्राइस 26,999 रुपये है।

samsung-galaxy-m52-5g-1

Samsung Galaxy M52 5G Specs

सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन 400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह पंच-होल डिजाईन पर बनी है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Samsung Galaxy M52 5G फोन एंडरॉयड 11 ओएस आधारित वनयूआई पर काम करता है जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। आपको बात दें कि यह स्मार्टफोन 4GB एडिशनल वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi और Realme के लिए खतरे की घंटी, Samsung जल्द लॉन्च करने वाला है दो सस्ते और दमदार फोन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मौजूद है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M52 5G फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here