6000mAh बैटरी वाला Samsung का सस्ता फोन हुआ लॉन्च, ये रहा प्राइस

Join Us icon

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने आज भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने नए फोन को (Samsung New Phone) Samsung Galaxy F13 नाम से F सीरीज के तहत लॉन्च किया है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कई लीक व खबरे सामने आ रहीं थीं। लेकिन, अब इन सभी पर पूरी तरह से विराम लगाते हुए कंपनी ने इसे ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। वहीं, Samsung Galaxy F13 को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए आगे जानते हैं कि Samsung Galaxy F13 की कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Samsung Galaxy F13 का डिजाइन

अगर बात करें इस फोन के डिजाइन की तो इसमें टॉप पर वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। साथ ही फोन के साइड में बेजल लैस डिसप्ले मिलती है। हालांकि, फोन के बॉटम में थोड़ा मोटा चिन पार्ट मिलता है। इसके अलावा फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल देखने को मिलती है। रियर लुक की बात करें तो इसमें ट्रेक्चर डिजाइन के साथ आता है, जिसमें वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है।

samsung-galaxy-f13-display

Samsung Galaxy F13 का प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी F13 की कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 11,999 रुपये और 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 12,999 रुपये है। यह ब्लू, ग्रीन और कॉपर कलर ऑप्शन में आएगा। हालांकि, यह इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी F13 ब्लू, ग्रीन और कॉपर कलर ऑप्शन में आएगा। हैंडसेट की बिक्री 29 जून दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और सैमसंग की वेबसाइट पर होगी।

6000mah battery Samsung Galaxy f13 phone launch price flipkart

Samsung Galaxy F13 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी F13 में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी स्नैपर और नैरो बेजल्स के लिए वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट Exynos 850 चिपसेट पर काम करता है। साथ ही इसमें 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज मौजूद है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से इसकी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन है। फोन एंड्रॉइड 12-आधारित वनयूआई 4.0 कस्टम स्किन पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी भी है।

samsung-galaxy-f13

फोटोग्राफी के की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F13 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो शूटर है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में एएमपी स्नैपर है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 मिमी ऑडियो जैक है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here