
Xiaomi की Reim Note सीरीज लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। आज हम ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन पर शाओमी के दमदार Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे डील के बारे में आपको डिटेल में बता रहे हैं। Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन को फ़िलहाल अमेजन पर बैंक ऑफर्स के साथ सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही पुराना फ़ोन भी एक्सचेंज कर सकते हैं। Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन में 120Hz वाला AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्ज और 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे ऑफ़र के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही शाओमी के Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Redmi Note 11 Pro+ 5G ऑफर्स
Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन को अमेजन में 19,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट किया गया है। शाओमी के इस फ़ोन पर ICICI बैंक और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक ऑफ़र किया जा रहा है। अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो फ़ुल पेमेंट पर 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ इस फ़ोन को 18,499 रुपये की इफेक्टिव क़ीमत पर ख़रीद सकते हैं। वहीं किस्तों में ख़रीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

शाओमी के इस फ़ोन को EMI पर ख़रीदने पर इसकी इफैक्टिव क़ीमत 17,999 रुपये होगी। वहीं SBI के क्रेडिट कार्ड पर फ़ुल पेमेंट पर 1000 रुपये और किस्तों पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह SBI के कार्ड पर इफैक्टिव क़ीमत 18,999 रुपये और 18,499 रुपये होगी।
Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफ़ोन को तीन वेरिएंट में मार्केट से ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट है। फ़ोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये और तीसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है।
Redmi Note 11 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.67 FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1200nits और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 SoC दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619L GPU है।
शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन पर रन करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, USB Type-C पोर्ट, और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर और हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर शुरू, मिलेंगे कई ऑफर्स, जानें सबकुछ

Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का Samsung HM2 सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।












