Oppo Reno 8 की भारत में ये होगी कीमत, लॉन्चिंग से पहले हुआ खुलासा

Oppo Reno 8 स्मार्टफोन भारत में 18 जुलाई को लॉन्च होने वाला है।

Join Us icon

Oppo भारत में अगले हफ्ते अपनी लेटेस्ट Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। ओपो ने कंफर्म किया है है कि वह Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन 18 जुलाई को पेश करने वाला है। Oppo Reno 8 सीरीज के दो स्मार्टफोन – Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को लॉन्च करने वाला है। अपकमिंग Oppo Reno 8 सीरीज लॉन्च से पहले इन्हें लेकर कई तरह की जानकारी जानकारी लीक हो गई है। अब Oppo Reno 8 स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई हैं। यहां हम आपको Oppo Reno 8 स्मार्टफोन की इंडिया प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo Reno 8 कीमत

Oppo Reno 8 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत Passionategeekz ने शेयर की हैं। यह स्मार्टफ़ोन भारत में 44,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया जाएगा। यह क़ीमत ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्टिंग से शेयर किए हैं, जिससे इस फ़ोन की क़ीमत के साथ साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी कंफर्म होते हैं।

Oppo Reno 8 Price in India

Oppo Reno 8 स्पेसिफिकेशन्स

  • 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर
  • 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज
  • 4,500mAh बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्ज
  • 50MP + 2MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फ़ी कैमरा
  • Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1

OPPO Reno 8 स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.43-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया जाएगा। ओपो का यह फोन Android 12 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूआई ColorOS 12.1 पर रन करेगा।

oppo reno 8 series to launch in india on 18 july check price specification

कैमरा फीचर्स की बात करें तो OPPO Reno 8 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो कि IMX 766 सोनी का इमेज सेंसर है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP का B&W सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। ओपो के इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 20 जुलाई को भारत में आने वाला Xiaomi का धांसू फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें सबकुछ

OPPO Reno 8 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। OPPO Reno 8 में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here