खुशखबरी! 85km रेंज वाली सस्ती बैटरी वाली स्कूटी अब Flipkart से खरीदें, जानें प्राइस

Join Us icon

Bounce ने आखिरकार अपने Bounce Infinity E1 electric scooter को सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध करा दिया है। e-commerce platform पर जाकर अब आप घर बैठे ही इस बैटरी वाली स्कूटी को खरीद सकते हैं। वहीं, आपको बता दें कि Bounce Infinity E1 कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जो कि फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर सेल किया जा रहा है। हालांकि, यह अभी सिर्फ तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और नई दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हो। यानी अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो ऑनलाइन इसे खरीद सकते हैं और कुछ ही दिनों में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको घर डिलीवर कर दिया जाएगा।

15 दिन में घर पहुंचेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

Flipkart से इस स्कूटर को खरीदने पर कंपनी 15 दिनों में ग्राहक के दरवाजे पर ई-स्कूटर की डिलीवरी करेगी, जिसे लेकर Bounce ने वादा भी किया है। वहीं, ऑनलाइन ऑर्डर के बाद बाउंस डीलरशिप ग्राहक से कॉन्टैक्ट कर बीमा और आरटीओ रजिस्ट्रेशन दिलाने में मदद करेगा। इसे भी पढ़ें: Honda Benly electric scooter होने वाला है इंडिया में लॉन्च!, जानें रेंज, प्राइस और फीचर्स

bounce-electric-scooter

ऑनलाइन ऐसे खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्कूटर को खरीदने का सिस्टम बिल्कुल वैस ही जैसे हम किसी और समान को खरीददते हैं। इसके लिए आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्कूटर के लिए एक्स-शोरूम प्राइस की पेमेंट करनी होगी। साथ ही इसमें राज्यों द्वारा मिलने वाली EV सब्सिडी का लाभ जारी रहेगा।

bounce-electric

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

बाउंस इन्फिनिटी दो किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन बैटरी से लैस किया गया है। यह एक बार चार्ज करने पर 85 किमी की रेंज प्रदान करती है। साथ ही इस ई-स्कूटर में 65kmph टॉप स्पीड है। यह एक ड्रैग मोड प्रदान करता है जो उपयोगकर्ताओं को पंचर होने की स्थिति में स्कूटर को खींचने में सक्षम बनाता है। नया इन्फिनिटी दोनों सिरों पर 12-इंच के पहियों से लैस है और साथ ही इसमें अच्छी स्टॉपिंग पावर के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है।

bounce-eletric

बाउंस इन्फिनिटी E1 का प्राइस

अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस की तो यह दिल्ली में 68,999 रुपये (एक्स-शोरूम), गुजरात में 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम), महाराष्ट्र में 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम), राजस्थान में 72,999 रुपये (एक्स-शोरूम), कर्नाटक में 68,999 रुपये (एक्स-शोरूम) और दूसरे सभी राज्यों में इसका प्राइस 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रहेगा। हालांकि, कीमत ग्राहक द्वारा चुने गए सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी निर्भर करती है। इस ई-स्कूटर के दो मॉडल- बीएएएस 1 व बीएएएस 2 की सेल की जा रही है। इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ता Hero Electric Scooter, लोकल एरिया के लिए है परफेक्ट ऑप्शन, देखें इसके 5 बेस्ट फीचर्स

bounce-infinity-e-scooter

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बिना बैटरी के खरीदने पर दो ऑप्शन है। इसमें आपको बैटरी किराये पर लेनी होगी। इन दोनों ऑप्शन की कीमत इस प्रकार है।

बैटरी किराए पर खरीदने में कीमत
एक्स शोरूमकीमत (ऑप्शन 1)कीमत (ऑप्शन 2)
दिल्ली₹56,999₹45,099
गुजरात₹47,999₹36,099
महाराष्ट्र₹57,999₹46,099
राजस्थान₹60,999₹49,099
कर्नाटक₹56,999₹45,099
अन्य दूसरे राज्य₹67,999₹56,099
बैटरी सर्विस मंथली सब्सक्रिप्शन₹849₹1,249
बैटरी स्वाइप चार्ज₹35₹35
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here