Honda Electric Scooter के लॉन्च से जुड़ी नई डिटेल्स आई सामने, पढ़ें यहां

Join Us icon

Honda Electric Scooter India Launch:  भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियां बैटरी से चलने वाले वाहन (Electric Vehicle) पर फोकस कर रही हैं। कंपनियों की कोशिश है कि वह जल्द से जल्द मार्केट में अपने EV को पेश करें। वहीं, दूसरी ओर कुछ कंपनियां तो बीते वर्षों के दौरान इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) और बाइक (Electric Scooter/Bike) पेश कर ग्राहकों को लुभाने में लगी हुई हैं। इस बीच काफी समय से खबर आ रही है कि Honda भी इंडिया में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर अपने पोर्टफोलियों का विस्तार कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जनकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अब खबर आई है कि होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया भी 2023 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने का प्लान कर रहा है।

2023 में लॉन्च होगा होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो होंडा अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के लिए टेक्नोलॉजी और प्लेटफार्मों को डेवल्प करने के लिए होंडा मोटरसाइकिल जापान के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं, माना जा रहा है कि कंपनी 2023 की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Old Honda Activa को बनाएं Electric Scooter, नहीं पड़ेगी पेट्रोल पंप जाने की जरूरत

Honda Benly electric scooter launch soon india price mileage specifications features

बता दें कि Honda BENLY e electric scooter (बैटरी वाली स्कूटी) को कुछ समय पहले बेंगलुरू में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। वहीं, इसके अलावा होंडा ने भारत में होंडा यू-गो ई-स्कूटर के लिए पेटेंट भी दायर किया था। इन खबरों के सामने आने के बाद होंडे इलेक्ट्रिक स्कूटर के इंडिया में लॉन्च को पक्का माना जा रहा है।

Honda Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है लॉन्च

कुछ लीक्स की मानें तो कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर होंडा एक्टिवा को इंडिया में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई टीम ‘मेड फॉर इंडिया’ पावरट्रेन, प्लेटफॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण कॉम्पोनेंट को डेवल्प करने पर काम करेगी। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर अभी इसकी भी पुष्टी नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें: 132km Range के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ नया Electric Scooter, प्राइस पड़ेगा Activa से भी कम!

Honda Activa Electric Scooter India launch confirmed range price
सांकेतिक तस्वीर

ट्विन बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर बात करें BENLY e स्कूटर की तो यह ट्विन बैटरी पैक के साथ आता है, प्रत्येक बैटरी का आकार 0.99kWh क्षमता से लैस है। इन दोनों बैटरियों की अदला-बदली की जा सकती है, जिससे राइडर एक मिनट के अंदर पूरी तरह से चार्ज होने के साथ स्कूटर का फिर से उपयोग कर सकता है। इसके अलावा होंडा की स्वैपेबल बैटरी के परीक्षण को लेकर अटकलें भी लगाई जा सकती हैं क्योंकि होंडा ने एचपीसीएल और बेंगलुरु मेट्रो के साथ स्वैपेबल बैटरी स्टेशनों की स्थापना की है। स्टेशन दोपहिया और तिपहिया बाजार को पूरा करेंगे और पहला मई 2022 में सक्रिय होने की उम्मीद थी। होंडा ने ठाणे, महाराष्ट्र में 2021 में एक पायलट अध्ययन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here