
Mahindra Electric SUV: भारत के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपने दो ब्रांडों के तहत पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) से पर्दा उठाया दिया है। इन बैटरी वाली कार्स (Mahindra new EV SUVs ) को साल 2024 और 2026 के बीच लॉन्च किया जाने वाला है, जिनमें से एक बेहद लोकप्रिय महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी है, जिसे XUV.e8 का नाम दिया गया है। यूनाइटेड किंगडम में महिंद्रा की सुविधा में आयोजित किए गए इवेंट में प्रदर्शित की गई पांच कारों को महिंद्रा XUV.e8, Mahindra XUV.e9, Mahindra BE.05, Mahindra BE.07 और Mahindra BE.09 के नाम से पेश किया गया है। वहीं, महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने स्पष्ट किया है कि ये कॉन्सेप्ट कार नहीं हैं और लोगों को वही मिलेगा जो वे देखेंगे।
Electric Car में होंगी ये खास टेक्नोलॉजी
इनमें कॉपर ट्विन पीक लोगो के साथ XUV ब्रांड और ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक-ओनली ब्रांड BE शामिल हैं। इसके अलावा महिंद्रा की ये एसयूवी कारें नए अत्याधुनिक INGLO EV प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जो फॉक्सवैगन के MEB प्लेटफॉर्म कंपोनेंट का इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य के लिए अपने नजरिए को भी पेश किया है।
And the curtain rises… pic.twitter.com/wRFQrejABu
— anand mahindra (@anandmahindra) August 15, 2022
Mahindra new EV SUVs
Mahindra XUV.e8 कंपनी की ही Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी और इसमें AWD इलेक्ट्रिक सेटअप होगा। यह दिसंबर 2024 तक भारतीय सड़कों पर उतरेगी। XUV.e9 अगली ईवी होगी और कूप जैसा डिज़ाइन के साथ आएगी। XUV700 और XUV.e8 से डिज़ाइन के विचार भी आकर्षित करेगा। XUV.e9 अप्रैल 2025 में डेब्यू करेगी।

इसके बाद पूरी तरह से न्यू बॉर्न इलेक्ट्रिक ईवीएस होंगे। पहली BE.05 होगी, जो एक स्पोर्टी SUV होगी और अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। BE.07, एक थ्री-रो वाली फैमली SUV, अक्टूबर 2026 में लॉन्च की जाएगी।
क्या है INGLO EV प्लेटफॉर्म
INGLO EV प्लेटफॉर्म की बात करें तो यह सबसे हल्के स्केटबोर्ड और क्लास-लीडिंग उच्च ऊर्जा-घनत्व वाली बैटरी में से एक है। प्लेटफॉर्म प्रगतिशील बैटरी टेक्नोलॉजी, प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर, ब्रेन पावर और ह्यूमन मशीन इंटरफेस का इस्तेमाल करता है। वहीं, INGLO नाम ऊर्जा और भावनाओं के प्रवाह और आदान-प्रदान करता है। बता दें कि भविष्य में महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहन INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएंगे। प्लेटफॉर्म को उद्देश्य से बनाया गया है और इसमें महिंद्रा ईवी आर्किटेक्चर की रीढ़ के रूप में काम करते हुए इंटेलिजेंट और इमर्सिव इनोवेशन होंगे।
5G लैस होंगी कार
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म अच्छे सेफ्टी स्टैंडर्ड, रेंज और एफिशिएंसी की पेशकश करता है। यह फ्यूचरिस्टिक, ऑग्मेंटेड रियल्टी-इनेबल्ड हेड-अप डिस्प्ले, एज-टू-एज स्क्रीन, 5G नेटवर्क क्षमता और ओवर-द-एयर अपडेट के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
कीमत
अभी कंपनी ने कसी भी कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, आने वाले समय में लीक और रिपोर्ट्स के माध्यम से Mahindra Electric Car का प्राइस सामने आ सकता है।





















