
Electric Jeep Car: बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों (Electric Vehicles) की डिमांड से काफी इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, इसी को देखते हुए इंडिया में कई विदेशी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, इंडिया में सिर्फ कुछ ही कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार की सेल हो रही है। ऐसे में एक तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में रहने वाले युवक गौतम ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, गौतम ने सिर्फ कबाड़ और जुगाड़ से ही एक इलेक्ट्रिक कार को बना डाला है, जिलसे लेकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी उनके फैन हो गए हैं।
Electric Jeep बना मांगी महिंद्रा से नौकरी
तमिलनाडू में रहने वाले गौतम (Gawtham) ने Electric Jeep Car के साथ एक वीडियो बनाकर ट्विटर (@GOWTHAM6804) पर शेयर किया, जिसमें उसने आनंद महिंद्रा के ट्विट पर रिप्लाई करते हुए उनसे नौकरी मांगी थी और उसने अपना वीडियो भी शेयर किया था। इसे भी पढ़ें: Tata Nexon EV को टक्कर देने आ रही Mahindra XUV400 Electric SUV, इस दिन होगी लॉन्च!
Mark, I’m so glad the beautiful beast didn’t disappoint you. I wouldn’t have blamed you for being a bit sceptical when we met at Pebble Beach!@ https://t.co/evKhetO9ms
— anand mahindra (@anandmahindra) August 17, 2022
@GOWTHAM6804 ने 17 अगस्त को ट्विटर पर ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए अपनी इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो साझा किया, और कैप्शन में लिखा- इलेक्ट्रिक जीप, जिसके अगले और पिछले पहियों को हम अलग-अलग (Separately) कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही, शख्स ने महिंद्रा से नौकरी देने की गुजारिश भी की।
आनंद महिंद्रा दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने उनके इनोवेशन की सराहना करते हुए ट्वीट किया। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स को जवाब देते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीनियर एग्जीक्यूटिव आर वेलुस्वामी को इस शख्स के बात करने को कहा। साथ ही अपने ट्विट में उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मुझे विश्वास है कि भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अग्रणी होगा। मेरा मानना है कि कारों और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों के जुनून और गैरेज ‘टिंकरिंग’ के माध्यम से उनके इनोवेशन की वजह से अमेरिका ने ऑटो में प्रभुत्व हासिल किया है। गौतम और उनकी ‘ट्राइब’ खूब आगे बढ़ सकती है। @Velu_Mahindra कृपया उनसे संपर्क करें। इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV 700 Electric के साथ आईं ये 4 बैटरी वाली एसयूवी, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स
This is why I’m convinced India will be a leader in EVs. I believe America gained dominance in autos because of people’s passion for cars & technology & their innovation through garage ‘tinkering.’ May Gowtham & his ‘tribe’ flourish. @Velu_Mahindra please do reach out to him. https://t.co/xkFg3SX509
— anand mahindra (@anandmahindra) August 20, 2022
जमकर वायरल हो रहा ट्विट
मात्र 45 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दी जीप में ना तो पेट्रोल की जरूरत पड़ती है और न ही डीजल की, यह एक इलेक्ट्रिक जीप है। गौतम ने इसमें बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोग इस ट्विट को रिट्विट भी कर चुके हैं।



















