
Electric Vehicle के बढ़ते बाजार में Electric two-wheeler manufacturer iVOOMi Energy ने आज भारतीय बाजार में अपना नया e-scooter JeetX लॉन्च किया है। ड्यूरेबल बॉडी पर बना यह ई-स्कूटर लंबी रेंज, तगड़ी बैटरी तथा शानदार फीचर्स से लैस है। आईवूमी एनर्जी का यह बैटरी वाला स्कूटर जीतएक्स नाम के साथ आया है जिसने JeetX और JeetX 180 मॉडल वेरिएंट्स में एंट्री ली है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 99,999 रुपये से शुरू होता है। यह स्कूटर भारतीय बाजार में मौजूद OLA Electric Scooter को चुनौती देने की कोशिश करेगा।
iVOOMi JeetX Electric Scooter
आईवूमी एनर्जी का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जिनके नाम JeetX और JeetX 180 है। ये दोनों ही मॉडल Eco mode तथा sports mode/rider mode पर काम करते हैं। अगर यहां रेंज की बात करें तो JeetX इको मोड में 100 किलोमीटर से भी अधिक की रेंज प्रदान करने की क्षमता रखता है। वहीं स्पोर्ट्स मोड में जीतएक्स ई-स्कूटर की रेंज 90 किलोमीटर से कुछ अधिक ही रहती है।

iVOOMi Energy के अनुसार JeetX 180 electric scooter अपनी तगड़ी माइलेज व रेंज के चलते इंडियन मार्केट में हिट साबित होगा। यह जीतएक्स 180 ई-स्कूटर मॉडल इको मोड पर 200+ kilometres की रेंज देने की ताकत रखता है। वहीं स्पोर्ट्स मोड में e-scooter JeetX180 को 180 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक दौड़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : अरे वाह! इस शख्स ने जुगाड़ से बनाई 208KM रेंज देने वाली Electric Jeep, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन
iVOOMi JeetX के फीचर्स
iVOOMi JeetX e-Scooter में डुअल रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जा गया है जो इसकी बड़ी खूबियों में से एक है। वहीं इस बैटरी स्कूटर के अन्य फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें डिस्क ब्रेक के साथ CBS सिस्टम भी दिया गया है। इस स्कूटर में फुट रेस्ट को भी अलग से यूज़ किया जा सकता है। बता दें कि आईवूमी एनर्जी के जीतएक्स स्कूटर की बैटरी 3 साल की वारंटी के साथ आती है। JeetX मैट फिनिश वाले चार रंगों में लॉन्च हुआ है जिनमें Scarlet Red, Ink Blue, Posh White और Space Grey शामिल हैं।

iVOOMi JeetX प्राइस व सेल
JeetX Electric Scooter किसी भी आईवूमी डीलरशिप से खरीदा जा सकता है जहां मॉडल वेरिएंट्स के हिसाब से इसकी कीमत 1 लाख से 1.4 लाख रुपये के बीच पड़ेगी। JeetX की बुकिंग व सेल 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी तथा JeetX180 के लिए सिंतबर अंत का इंतजार करना होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर 3,000 रुपये की एक्सेसरीज़ भी मुफ्त दी जा रही है।





















