
Nokia ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी 4G Mobile पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Nokia 2660 Flip Mobile को लॉन्च किया था। Dual screen, 4G VoLTE connectivity और लंबी Battery लाइफ के साथ आने वाले इस फोन को कंपनी ने 4,699 रुपये की कीमत में पेश किया। कम कीमत (Low Budget Phone) के बाद भी इस फोन की खास बात यह कही जा सकती है यह कि इस फोन को ईएमआई ऑप्शन के साथ ही नो कोस्ट ईएमआई (No Cost EMI) पर खरीद सकते हैं और वो भी 250 रुपये से कम की ईएमआई पर। आइए आगे आपको इस फोन के ईएमआई प्लान के साथ ही फोन के फीचर्स और स्पेसिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
Nokia 2660 Flip 4G Mobile ईएमआई ऑफर

अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अमेजन इंडिया (Amazon India) यह हैंडसेट एक्सेचेंज डिस्काउंट के अलावा अमेजन पे लेटर, EMI और No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। अगर आप फोन American Express Credit Card से फोन खरीदते हैं तो 24 महीने की ईएमआई पर इसके लिए हर महीने सिर्फ 226 रुपये देने होंगे। हालांकि, इसमें पूरे दो साल के लिए ग्राहकों से 14 प्रतिशत ( 716 रुपए) ब्याज लिया जाएगा। इस हिसाब से ग्राहकों को 4,699 रुपये वाला फोन कुल 5424 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा फोन पर कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी प्रदान कर रही है। इसे भी पढ़ें: 165 रुपये देकर खरीदें Nokia 6310 Mobile, 35 दिन तक बिना रुके चलेगी इसकी बैटरी

No Cost EMI से खरीदें Nokia 4G Mobile
American Express Credit Card के अलावा दूसरे बैंक के कार्ड्स पर भी इस फोन को ईएमआई पर लिया जा सकता है। हालांकि, सभी बैंक द्वारा ब्याज की दर अलग-अलग होगी। वहीं, Amazon Pay ICICI Credit Card का ऑप्शन चुन कर बिना ब्याज दर के ईएमआई पर फोन खरीद सकते हैं। इस कार्ड के माध्यम से ग्राह कम से कम 783 रुपये की ईएमआई का चुनाव कर सकता है।
यहां देखें कौनसे बैंक के क्रेडिट कार्ड पर क्या बनेगी EMI
Nokia 2660 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Nokia 2660 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 2.8 इंच QVGA डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है। साथ ही फोन के पिछले हिस्से में 1.77 इंच की सेकेंडरी QQVGA डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 120 x 160 पिक्सल है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में Unisoc T107 दिया गया है। वहीं, स्टोरेज और रैम की बात करें तो फोन में 48MB RAM और 128MB की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 0.3 मेगापिक्सल या VGA कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। साथ ही कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और एक माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ते 2G Phone, कॉलिंग के साथ मिलेगा 7 दिन का बैटरी बैकअप

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip में 2.75-वाट-घंटे की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी दावा करती है कि यह 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 26.6 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। नोकिया 2660 फ्लिप फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर के एंटरटेनमेंट के लिए कंपनी इसमें स्नेक, रेसिंग अटैक और डूडल जंप जैसे गेम दिए हैं। साथ ही डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 18.9mm, चौड़ाई 108mm, मोटाई 55mm और वजन 123 ग्राम है।












