
Nokia के तीन नए स्मार्टफोन मार्केट में आए हैं। यह मोबाइल फोन IFA 2022 के मंच से पेश किया गए हैं जो Nokia C31, Nokia X30 5G और Nokia G60 5G नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। इस न्यूज में हमनें नोकिया जी60 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस से जुड़ी जानकारी दी है। वहीं नोकिया एक्स30 5जी तथा नोकिया सी31 से जुड़ी डिटेल्स आप यहां पढ़ सकते हैं।
Nokia G60 5G Price
नोकिया जी60 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। नोकिया जी60 5जी फोन प्राइस तकरीबन 25,000 रुपये से शुरू हो जाता है।

Nokia G60 5G Specifications
नोकिया जी60 5जी फोन को 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्टेड है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 226 रुपये में खरीदें नया 4G Nokia 2660 Flip Mobile, दो डिसप्ले के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ
फोटोग्राफी के लिए Nokia G60 5G Phone ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एक डेफ्थ सेंसर के साथ काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Nokia G60 5G इको फ्रेंडली मैटेरियल से बना है। वहीं कंपनी ने अपने मोबाइल को आईपी52 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे वॉटर व डस्ट पू्रफ रखता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है।












