
देश के बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Company) की लिस्ट में शामिल Bharti Airtel के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद से ही 5G सर्विस (5G Service in India) का इंतजार कर रहे Airtel Users के इंतजार की घड़ियां बस खत्म ही होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल (Gopal Vittal) ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय एयरटेल दिसंबर 2022 तक देश के महानगरों में 5जी सर्विस लॉन्च (5G Service Launch in India) कर दी जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि एयरटेल सिम पहले से ही 5G सक्षम है। इसलिए आपको 5जी स्मार्टफोन पर बिना किसी रुकावट Airtel का पुराना सिम काम करेगा।
Airtel 5जी सर्विस लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी के CEO Gopal Vittal ने 5जी सर्विस के बारे में जानकारी देते बताया कि कंपनी जल्द ही देश में 5जी सर्विस को लॉन्च कर सकती है। इसके बाद से यह प्लानिंग है कि देश के बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि बड़े शहरों में 5जी सर्विस दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर दी जाए। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Launch से पहले Airtel 4G की स्पीड बढ़ाने का रामबाण इलाज, रॉकेट की स्पीड में चलेगा 4G इंटरनेट!

वहीं, इसके बाद इसका विस्तार पूरे देश में बहुत तेजी से करने की कंपनी की प्लानिंग है। इसके बाद कंपनी को उम्मीद है कि साल 2023 के अंत तक देश के हर शहरी हिस्से में 5जी सर्विस लॉन्च हो जाएगा।
Airtel 5G के लिए लेना होगा नया SIM Card?
एयरटेल 5जी सर्विस लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी देते हुए Gopal Vittal ने बताया कि आपका एयरटेल सिम पहले से ही 5G सक्षम है। इसलिए आपको 5जी स्मार्टफोन पर बिना किसी रुकावट Airtel का पुराना सिम काम करेगा। 5जी सर्विसेज को एक्टिवेट करने के लिए फोन ली नेटवर्क सेंटिंग में जाकर 4जी या LTE के अलावा 5जी को चुनें और 5जी सर्विस का आनंद उठा पाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि एक साल से ज्यादा पुराने ज्यादातर स्मार्टफोन में 5G चिपसेट नहीं होता है। लेकिन, नए स्मार्टफोन जो अब भारत में हैं, ज्यादातर 5G सक्षम हैं इसलिए, यदि आप एक नया स्मार्टफोन खरीद रहे हैं, तो जांचें कि क्या यह 5G सक्षम है। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vi 5G सबसे पहले इन 13 शहरों में होगा शुरू, देखें आपके शहर का नाम है या नहीं?
4जी की तुलना में 30 गुना ज्यादा होगी स्पीड
आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के सीईओ ने कहा कि एयरटेल 5जी सर्विस की स्पीड बहुत ज्यादा तेज होगी। वहीं, उन्होंने बताया कि Airtel 4G की तुलना में 20 से 30 गुना तक Airtel 5G की स्पीड मिलेगा। इस स्पीड में ग्राहक जरूरी फाइल को तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे चेक करें शहर में 5G का स्टेटस
कंपनी ने अपने ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks App) के जरिए उनके शहर में 5जी सर्विस का स्टेटस चेक करने की जानकारी दी। हालांकि, वैसे तो कंपनी की प्लानिंग है कि देश के बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि बड़े शहरों में 5जी सर्विस दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर दी जाए।










