30 या 31 नहीं पूरे 45 दिन चलेगा BSNL Recharge Plan, जानें डिटेल

Join Us icon

BSNL 45 Days Recharge Plan: सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास लंबी वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान (BSNL Recharge Plan) हैं। वहीं, खास बात यह है कि कंपनी इन प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) के साथ ढेर सारा डाटा बेनिफिट्स भी प्रदान करती है। अगर आप इंटरनेट डाटा के साथ एक महीने से ज्यादा की वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको BSNL के 45 दिन वैधता वाले रिचार्ज की जानकारी देने वाले हैं, जिसकी कीमत काफी कम है और यह Reliance Jio व Airtel के रिचार्ज से बेनिफिट्स के मामले में काफी आगे है।

BSNL का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

bsnl-rs-249

  • BSNL के 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वहीं, वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है।
  • एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। 2GB डेली डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक कम हो जाती है।
  • वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 45 दिनों की है। हालांकि, यूजर्स को यह ध्यान देने की जरूरत है कि यह एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है जो कि सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही सीमित है।

Bsnl offer broadband plan rs 275 rupees get 75 days validity 300gb data

बता दें कि BSNL के इस 249 रुपये के रिचार्ज की बात करें तो इसको रिचार्ज करवाने के बाद आपको पूरे 45 महीने तक किसी भी रिचार्ज को करवाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, ग्राहक नए और साथ ही MNP पोर्ट-इन ग्राहक इस योजना को चुन सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL 4G Launch: आपके BSNL SIM में 4G नेटवर्क का सपोर्ट है या नहीं? ऐसे करें चेक

1 64 lakh crore revival package for bsnl 4g services in village approved by cabinet

BSNL 4G लॉन्चिंग में होगी देरी

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल संभवत: अगले साल अपनी 4जी सेवाएं शुरू करेगा। बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क के प्रदर्शन को देखने की उम्मीद करने वाले सभी लोगों के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (दूरसंचार विभाग) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उपकरणों (equipment) की खरीद में देरी के कारण बीएसएनएल इस साल 4जी लॉन्च नहीं कर पाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here