
Best Smartphone Deals Under Rs 30000 : ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर एनुअल फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) शुरू हो गई है। फ़िलहाल यह सेल अमेजन प्राइम मेंबर के लिए शुरू हुई है। सेल के दौरान हर कैटगरी के अलग-अलग प्रोडक्ट जैसे – स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और दूसरे प्रोडक्ट पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए कुछ भी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है। अमेजन (Amazon India) की वेबसाइट पर पिछले काफ़ी समय से सेल और डिस्काउंट को लेकर जानकारी शेयर की जा रही है। अमेजन पर SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको अमेजन पर मौजूद बेस्ट स्मार्टफोन्स डील्स (Deals) के बारे में बता रहे हैं। ये स्मार्टफ़ोन 30 हज़ार रुपये से कम के बजट में ख़रीदे जा सकते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale : Best Smartphone Deals
iPhone 12

iPhone 12 स्मार्टफोन को अमेजन सेल के दौरान अब तक के सबसे कम कीमत 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 12 में 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन A14 Bionic चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा 4K Dolby Vision HDR और नाइट मोड, डीप फ्यूजन और Smart HDR 3 पर रन करता है। ड्यूरेबिलिटी की बात करेंतो iPhone 12 में क्रेमिक शील्ड बिल्ड और IP68 वाटर रजिस्टेंट रेटिंग दी गई है।
प्राइस – 60,900 रुपये
डील प्राइस – 39,999 रुपये
Samsung Galaxy S22 5G
Samsung का फ्लैगशिप Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन अमेजन की सेल के दौरान 49,999 रुपये में बिक रहा है। आमतौर पर इस फोन की कीमत 72,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन में 6.1-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ रेटिंग दी गई है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है।
प्राइस – 72,999 रुपये
डील प्राइस – 49,999 रुपये
OnePlus 10R 5G
Amazon की एनुअल फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus 10R स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और Android 12 OS दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 93.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, पंच होल कटआउट, HDR10+ सपोर्ट, sRGB, Display P3 10 बिट कलर पैनल, Corning Gorilla Glass 5 लेयर और 950 निट्स दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
प्राइस – 32,999 रुपये
डील प्राइस – 29999 रुपये
iQOO 9SE 5G
iQOO 9 SE स्मार्टफोन पर भी अमेजन की फेस्टिवल सेल के दौरान दमदार डील मिल रही है। आइकू के इस फोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2,400×1,080 पिक्सल है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48MP प्राइमरी Sony IMX598 सेंसर, LED flash, और OIS सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन में 16MP फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन पर रन करता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
प्राइस – 33,990 रुपये
डील प्राइस – 20,990 रुपये
OnePlus Nord 2T 5G
अमेजन की फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus के स्मार्टफोन में दमदार डील मिल रही है। Amazon Great Freedom Festival सेल के दौरान OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 1300 प्रोसेसर पर रन करता है। वनप्लस के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
प्राइस – 28,999 रुपये
डील प्राइस – 26,499 रुपये
Xiaomi 11T Pro
शाओमी का मिड रेंज का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल डेज सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर, 120W HyperCharge सॉल्यूशन, AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MIUI 13 कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम OS दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। शाओमी का यह फोन 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसे अमेजन सेल के दौरान 30,000 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।
प्राइस – 39,999 रुपये
डील प्राइस – 30,000 रुपये
iQOO Neo 6 5G
iQOO Neo 6 5G स्मार्टफोन हमारी इस लिस्ट का सबसे बैलेंस स्मार्टफोन है। वीवो के सब-ब्रांड आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC पर रन करता है। इस फोन में 6.62-इंच का Full HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश, 36907mm² कासकेड लिक्विड कूलिंग, Android 12 OS और 4700mAh डुअल सेल बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में 64MP Samsung GW1P सेंसर दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है।
प्राइस – 29,999 रुपये
डील प्राइस – 25,999 रुपये
Redmi K50i
शाओमी का मिड रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन Redmi K50i को अमेजन इंडिया की सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर पर रन करता है जो डे टू डे यूज में शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है बल्कि गेमिंग के लिए दमदार ऑप्शन है। फोन में 6.6-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz , DC dimming और Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा और 5080mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
प्राइस – 25,000 रुपये
डील प्राइस – 19999 रुपये

















