
Airtel 5G Launch: अगले माह अक्टूबर में Prime Minister Narendra Modi द्वारा 5G Mobile services (5G Launch) किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, Jio, Airtel और Vi यह साफ कर चुकी है कि अगले साल के अंत तक 5G pan-India rollout कर दिया जाएगा। वहीं, अब Bharti Airtel ने जानकारी दी है कि अगर उन्हें ऑप्शन दिया जाता है तो वे 5G रोलआउट को एक साल के लिए टालना पसंद करेंगे। इस बात की जानकारी CNBC की रिपोर्ट में सामने आई है।
5G फोन हैं कम
इस बात को लेकर एयरटेल ने तर्क दिया कि भारत में केवल 9 प्रतिशत मौजूद फोन और 30 प्रतिशत फोन शिपमेंट हैं जो 5जी का सपोर्ट करते हैं। एयरटेल ने इस बात की जानकारी कथित तौर पर पिछले सप्ताह जेपी मॉर्गन सम्मेलन के दौरान की थी। इसे भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की हुई मौज, 5GB डाटा मिल रहा एकदम FREE

Airtel 5G in India
बता दें कि भारती एयरटेल जल्द ही देश भर में अपना 5जी नेटवर्क लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, कंपनी जियो और वीआई की तरह ही अगले साल के अंत तक 5G रोलआउट पूरा करने पर काम कर रही है। लेकिन अगर एक बार फिर अगर एयरटेल दूरसंचार नेटवर्क 5G रोल आउट शेड्यूल को टाल देता है, तो यह प्रतिस्पर्धा में हार जाएगा क्योंकि Jio और Vi नेटवर्क अक्टूबर में अपना 5G लॉन्च कर देंगे।

Airtel 5G रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे या महंगे?
कुछ समय पहले टेलीकॉम कंपनी एयरटेल को ऑपरेट करने वाली कंपनी भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के vice-chairman Akhil Gupta ने बताया था कि भले ही दूरसंचार प्रमुख सुपरफास्ट नेटवर्क के लिए प्रीमियम नहीं ले सकता है, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले टैरिफ देखने को मिल सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए एक संकेत है कि आने वाले समय में Airtel 5G Recharge Plan के प्राइस ज्यादा हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 4G SIM पर ही मिलेगी Airtel की 5G Service

4जी की तुलना में 30 गुना ज्यादा होगी स्पीड
आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के सीईओ बता चुके हैं एयरटेल 5जी सर्विस की स्पीड बहुत ज्यादा तेज होगी। वहीं, उन्होंने बताया कि Airtel 4G की तुलना में 20 से 30 गुना तक Airtel 5G की स्पीड मिलेगा। इस स्पीड में ग्राहक जरूरी फाइल को तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, एयरटेल 5जी ट्रायल के दौरान कंपनी 1 जीबीपीएस से ज्यादा की स्पीड पाने में सफल रही थी। लेकिन बताया जाता है कि यूजर्स को 400 और 500 एमबीपीएस तक की ही अधिकतम स्पीड मिलने वाली है।


















