
टेक्नो ने हाल ही में इंडिया में ‘पोवा’ सीरीज़ के तहत 5जी स्मार्टफोन Tecno Pova Neo 5G लॉन्च किया है। टेक्नो पोवा नियो 5जी का प्राइस 15,499 रुपये है तथा यह मोबाइल 6,000mAh Battery, 50MP Camera, 120Hz Display और MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। वहीं अब कंपनी ने टेक मंच पर इस सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल फोन Tecno Pova 4 Pro भी लॉन्च कर दिया है। टेक्नो पोवा 4 प्रो में 50एमपी कैमरा, 8जीबी रैम, मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट तथा 6,000एमएएच बैटरी दी गई जिनकी फुल डिटेल आगे है।
Tecno Pova 4 Pro स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो पोवा 4 प्रो स्मार्टफोन 6.66 इंच की बड़ी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने इसे डॉटइन डिस्प्ले का नाम दिया है। इस नए टेक्नो मोबाइल फोन का डायमेंशन 164.79x77x9.19एमएम है। जिसकी थिकनेस 9.19एमएम बताई गई है।

Tecno Pova 4 Pro एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी57 जीपीयू दिया गया है। टेक्नो पोवा 4 प्रो 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 5जीबी एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट करता है। वहीं इन टेक्नो मोबाइल में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
यह भी पढ़ें : इंडिया का सबसे सस्ता 5G Phone हुआ लॉन्च! नाम और काम जानकर हर भारतीय को होगा गर्व
फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 4 Pro में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो पोवा 4 प्रो स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Pova 4 Pro डुअल सिम 4जी फोन है जो एनएफसी सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा 4 प्रो में 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है। वहीं साथ ही यह टेक्नो मोबाइल 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
Tecno Pova 4 Pro Price
टेक्नो पोवा 4 प्रो को कंपनी की ओर से सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है जो 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को फिलहाल बांग्लादेश में ही लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 21,700 रुपये के करीब है। टेक्नो पोवा 4 प्रो स्मार्टफोन Fluorite Blue कलर में आया है जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी लॉन्च हो सकता है।


















