
Amazon Great Indian Festival Finale Days सेल पर सभी प्रोडक्ट पर दमदार डील मिल रही है। अमेजन पर चल रही फेस्टिवल सेल 23 अक्टूबर को खत्म हो रही है। ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले अपने लिए शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सबसे बेस्ट टाइम है। यहां हम अमेजन पर मिल रहे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिनाले डेज सेल के दौरान बॉयर्स को सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक और रुपे कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही सेल के दौरान यूजर्स को डायमंड रिवार्ड भी ऑफर किए जा रहे हैं। यहां हम आपके साथ अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन पर मिल रही डील के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Amazon Great Indian Festival Finale Days sale: बेस्ट अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन डील्स
1. iQOO Z6 Lite 5G
iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन ऑलराउंडर अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है। सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को कूपन और बैंक डिस्काउंट के साथ 12,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आइकू के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50MP Eye ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया गया है।
प्राइस : 15,499 रुपये
डील प्राइस : 12,749 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट)
2. Redmi K50i 5G
Redmi K50i 5G स्मार्टफोन को अमेजन फेस्टिवल सेल के दौरान मिल रही डील्स के साथ 19,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi K50i 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। रेडमी के इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 SoC दिया गया है। इस फोन में 5,080mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
प्राइस : 25,999 रुपये
डील प्राइस : 19,999 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट)
3. Redmi Note 11 Pro + 5G
Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन को अमेजन से फिलहाल दिवाली सेल के दौरान 18,249 रुपये की डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। रेडमी के इस अफोर्डेबल 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रेडमी के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5G से 7 बैंड का सपोर्ट दिया दया है। इस फोन में 108MP प्रो-ग्रेड हाई रेजलूशन कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
प्राइस : 22,999 रुपये
डील प्राइस : 18,249 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
4. OPPO A74 5G
Oppo A74 5G स्मार्टफोन को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिनाले डेज के दौरान 13,740 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.49-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो के अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 48MP क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 11-पर आधारित ColoroOS 11.1 पर रन करता है।
प्राइस : 17,990 रुपये
डील प्राइस : 13,740 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
5. Redmi Note 11T 5G
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को Amazon Great Indian Festival Finale Days सेल के दौरान 13,249 रुपये की कीमत में कूपन और बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimnesity 810 प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए इस फोन में HyperEngine 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी और 33W Pro फास्ट चार्ज दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
प्राइस : 17,999 रुपये
डील प्राइस : 13,249 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट)
6. Redmi 11 Prime 5G
Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन अमेजन फेस्टिवल सेल के दौरान 11,749 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट का 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 5G के 7 बैंड के सपोर्ट मिलते हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50MP AI Dual कैमरा दिया गया है।
प्राइस : 13,999 रुपये
डील प्राइस : 11,749 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
7. Samsung Galaxy M13 5G
Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन भी बेहतर ऑप्शन है, जो कम कीमत में 5G सपोर्ट के साथ आता है। सेल के दौरान सैमसंग के इस फोन को 10,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M13 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50MP का हाई रेजलूशन प्राइमरी कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
प्राइस : 13,999 रुपये
डील प्राइस : 10,749 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
8. realme Narzo 50 Pro 5G
realme Narzo 50 Pro 5G मिड रेंज में पावरफुल फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में अमेजन की मौजूदा सेल के दौरान 18,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रियलमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Mediatek Dimensity 920 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन मात्र 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।
प्राइस : 21,999 रुपये
डील प्राइस : 18,749 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
9. Redmi Note 11 5G
Redmi Note 11 5G स्मार्टफोन को अमेजन की सेल के दौरान 17,249 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रेडमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 16MP Sony IMX471 फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है।
प्राइस : 19,999 रुपये
डील प्राइस : 17,249 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
10. Tecno POVA 5G
Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को बैंक डिस्काउंट के साथ अमेजन सेल के दौरान 14,049 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। टेक्नो के इस फोन में 6.9-इंच का FHD+ Dot-in डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 900 5G प्रोसेसर दिया गया है।
प्राइस : 15,999 रुपये
डील प्राइस : 14,049 रुपये (बैंक डिस्काउंट)






















