
Chinese smartphone maker Redmi ने पिछले हफ्ते ही अपनी घरेलू मार्केट China में नई Redmi Note 12 series के अंदर Redmi Note 12 5G को पेश किया था, जिसके लॉन्च होते ही इसके इंडिया आने की जानकारी सामने आने लगी थी। वही, अब 1199 युआन यानी 13,700 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च हुए फोन को लेकर नया खुलासा हुआ है कि इंडिया में यह फोन POCO Smartphone ब्रांड के तहत पेश किया जा सकता है। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi Note 12 5G की जैसी स्पेसिफिकेशन वाले पोको फोन को इसी माह इंडिया में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इंडियन साइट पर सामने आई जानकारी
Poco smartphone को model number 22111317PI के साथ Bureau of Indian Standards (BIS) डाटा पर स्पॉट किया गया है। इसकी जानकारी टिप्सटर Simranpal Singh (@simransingh931) ने ट्विट कर दी है। वहीं, Gizmochina की खबर के अनुसार Redmi Note 12 5G भी चीन में model number 22101317C के साथ पेश किया गया था, जिसका शॉर्ट फॉर्म M17 है। इसके अलावा POCO device को भी BIS पर model number M17 के साथ देखा गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि रेडमी नोट 12 5जी को इंडिया में Poco स्मार्टफोन के तहत पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 210W Fast Charging और 200MP Camera! ऐसी ताकत के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 12 Explorer Edition
Some new Poco smartphone 22111317PIarrives on BIS India#bis #poco #bisindia pic.twitter.com/l39tWWL7mY
— Simranpal Singh (ਸਿਮਰਨਪਾਲ ਸਿੰਘ) (@simransingh931) November 3, 2022
Redmi Note 12 5G specifications
अगर बात करें रेडमी नोट 12 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। वहीं, इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। रेडमी नोट 12 स्मार्टफोन में 8 जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसे भी पढ़ें: शुरू हुई Redmi स्मार्टफोन क्लीयरेंस सेल, सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें रेडमी फोन

वहीं, फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 12 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। साथ ही फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Note 12 एंड्रॉयड 12 पर आधारित मीयूआई 13 पर पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 5,000एमएएच बैटरी 33वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा रेडमी नोट 12 आईपी53 रेटिड है जो इसे वॉटर प्रूफ बनाती है।









