15000 रुपये से कम में सबसे ज्यादा 5G बैंड वाला स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कवरेज और फास्ट इंटरनेट का मजा

Motorola G62 5G स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध है।

Join Us icon
Highlights

  • MOTOROLA G62 5G स्मार्टफ़ोन में 5G के 12 बैंड का सपोर्ट मिलता है।
  • मोटोरोला के इस फ़ोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है।
  • 15 हज़ार रुपये से कम क़ीमत में सबसे ज़्यादा 5G बैंड मोटोरोला के इसी फ़ोन में मिलते हैं।

15000 रुपये से कम में 5G स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो MOTOROLA G62 5G स्मार्टफ़ोन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। मोटोरोला के इस फ़ोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए सबसे ज़्यादा 12 बैंड का सपोर्ट मिलता है। इस प्राइस रेंज में दूसरे किसी भी स्मार्टफ़ोन में आपको 12 बैंड का सपोर्ट नहीं मिलता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम का पावरफुल प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। आज हम आपको मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन पर मिलने वाले ऑफर्स और इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

MOTOROLA G62 5G क़ीमत और ऑफर्स

MOTOROLA G62 5G स्मार्टफ़ोन भारत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart से ख़रीदा जा सकता है। यह फ़ोन दो वेरिएंट में बिक्री के लिए आता है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम के साथ 14,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB रैम के साथ 16,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

बैंक ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही UPI पेमेंट पर 250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप पुराना फ़ोन एक्सचेंज कर रहे हैं तो फ़ोन को और भी कम क़ीमत में घर ला सकते हैं। फ्लिपकार्ट से मोटोरोला के इस दमदार 5G स्मार्टफ़ोन को EMI पर भी ख़रीद सकते हैं।

MOTOROLA G62 5G की खूबियां

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए 12 बैंड का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB ऑप्शन के साथ आता है। मोटोरोला के इस फोन में 6.5-इंच का full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह भी पढ़ें : 12 5G बैंड सपोर्ट वाला Moto G62 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदें, मिल रहा धांसू ऑफर

MOTOROLA G62 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर
  • 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले
  • 50 MP + 8 MP + 2 MP रियर कैमरा सेटअप
  • 16 MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000 mAh बैटरी

मोटोरोला के इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। मोटोरोला के फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में पंच होल कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड का होगा डब्बा गोल

मोटोरोला जी62 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android 12 पर रन करता है। इसके साथ ही यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Dolby Atmos-सर्टिफाई स्टीरियो ऑडियो डिलिवर करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here