60Km रेंज के साथ आया ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Join Us icon
Highlights

  • Zapp i300 लाइनअप में एंट्री-लेवल ‘Ocean’ मॉडल को लॉन्च किया गया है।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग 6,900 यूरो (करीब 6 लाख रुपये) है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-48 kmph की स्पीड 2.2 सेकंड में पकड़ लेता है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Zapp ने अपने नए ई-स्कूटर i300 को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा इस बैटरी वाले स्कूटर को पिछले साल एक इवेंट में प्रदर्शित किया गया था। वहीं, अब इसे पेश करने के साथ ही यह रिजर्वेशन के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ गया है। घोषित किया था और अब कथित तौर पर इसके रिजर्वेशन को खोल दिया है। इनोवेटिव डिजाइन के साथ आने वाले i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 60 km और इसकी टॉप स्पीड 97 kmph है। आइए आगे आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Zapp i300 Electric Scooter

Zapp i300 लाइनअप में कई मॉडल्स को पेश किया गया है। इस ई-स्कूटर के एंट्री-लेवल ‘Ocean’ मॉडल को कंपनी ने 6,900 यूरो (करीब 6 लाख रुपये) में पेश किया है। वहीं, ‘bio’ मॉडल का प्राइस 7,900 यूरो (करीब 7 लाख रुपये) है। इसकेे अलावा ‘carbon’ मॉडल की कीमत 8,900 यूरो (करीब 7.8 लाख रुपये) होगी और ‘carbon launch edition’ की कीमत 9,490 यूरो (करीब 8.4 लाख रुपये) है। वहीं, कंपनी ने एडिशन Zapp EV i300 की कथित तौर पर केवल 1,000 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएंगी। इसे भी पढ़ें: जब तालाब में चलाया गया Ather 450X electric scooter, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

Zapp i300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इनोवेटिव Zapp टू-व्हीलर EV एक IPM इलेक्ट्रिक मोटर से बिजली लेता है और 14kW की पावर और 587Nm का टार्क पैदा करता है। इसके अलावा यह कार्बन फाइबर बेल्ट ड्राइव का उपयोग करता है और 2.2 सेकेंड में 30 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकता है। अगर बात करें Zapp i300 की टॉप स्पीड 60mph है जो 5 सेकंड से भी कम समय में पहुंच जाती है। बाइक के मानक बैटरी सेटअप में 720Wh क्षमता वाली दो हटाने योग्य 72V लिथियम-आयन बैटरी शामिल हैं। आप ई-स्कूटर को 40 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। अगर बात करें रेंज की तो i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज पर 60 km तक चलता है। इसे भी पढ़ें: अरे बाप रे! 1.28 lakh के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का प्राइस Rs 87,298, वायरल हो रहा बिल

Zapp i300 को 2018 में 300cc क्लास इलेक्ट्रिक स्टेप-थ्रू बाइक के रूप में लॉन्च किया गया था। वहीं, यह Zapp Electric Vehicles Ltd की शुरुआती पेशकशों में से एक है। इसके अलावा आपको बता दें कि लंदन, यूके स्थित फर्म का गठन 2017 में किया गया था। साथ ही ई-स्कूटच को Z-शेप के एक्सोस्केलेटन फ्रेम के चारों ओर स्कूटर की तरह स्टेप-थ्रू डिज़ाइन के साथ बनाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here