Aadhaar Card में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानें नए Aadhaar App से अपडेट करने का पूरा प्रोसेस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/aadhaar-card-me-mobile-number-kaise-change-kare-online-Aadhaar-App-se.jpg

डिजिटल इंडिया के दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि लगभग हर सरकारी और निजी सेवा की कुंजी बन चुका है। बैंकिंग, सब्सिडी, पेंशन, टैक्स फाइलिंग, सिम वेरिफिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker तक पहुंचने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो इसे आधार कार्ड में भी अपडेट करना बेहद जरूरी है। आपकी इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने New Aadhaar App का फुल-फ्लेज्ड वर्जन लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को ऑनलाइन आधार में मोबाइल नंबर (Aadhaar mobile number update online) अपडेट करने की सुविधा देता है। साथ ही, आप आधार कार्ड में एड्रेस चेंज आदि भी घर बैठे ही कर सकते हैं। बता दें कि पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या पता बदलने के लिए नामांकन केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे कि नए Aadhaar App के जरिए मोबाइल नंबर और एड्रेस ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकते हैं?

पुराने से कितना अलग है नया Aadhaar ऐप?

नया Aadhaar ऐप एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने आधार की जानकारी को स्टोर, मैनेज और अपडेट कर सकते हैं। पहले जहां mAadhaar ऐप में कुछ सीमित सुविधाएं थीं, वहीं इस नए ऐप में कई अहम सेवाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें मोबाइल नंबर अपडेट और एड्रेस अपडेट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। अब आपको छोटी-छोटी अपडेट के लिए आधार केंद्रों की लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। फेस ऑथेंटिकेशन और OTP वेरिफिकेशन के जरिए यह प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकती है।

मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?

आधार भारत में सबसे अधिक उपयोग होने वाले पहचान दस्तावेजों में से एक है। सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker पर लॉगइन करने के लिए OTP आधारित वेरिफिकेशन जरूरी होता है। अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है, सिम कार्ड खो गया है या सुरक्षा कारणों से नया नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो उसे आधार से लिंक कराना जरूरी है। नया Aadhaar App इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाता है।

मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले जरूरी बातें

मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

नए Aadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?

नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

Aadhaar में पता (Address) कैसे अपडेट करें?

UIDAI ने पता अपडेट करने के लिए दो आसान तरीके दिए हैं।

तरीका 1: वैध एड्रेस प्रूफ के जरिए

आप अपने नाम पर मौजूद किसी मान्य दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स में ये शामिल हैं:

  1. वोटर आईडी कार्ड
  2. बिजली बिल
  3. गैस कनेक्शन बिल
  4. पानी का बिल
  5. भारतीय पासपोर्ट
  6. पोस्टपेड मोबाइल बिल
  7. बैंक अकाउंट स्टेटमेंट

तरीका 2: परिवार के सदस्य के आधार के जरिए

यदि आपके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप परिवार के सदस्य के आधार का उपयोग कर सकते हैं।

डिजिटल इंडिया के दौर में आधार सिर्फ एक कार्ड नहीं है, बल्कि आपकी पहचान का आधार है। ऐसे में मोबाइल नंबर और पते को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। UIDAI का नया Aadhaar ऐप इस प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बना दिया है। अब लंबी लाइनों में लगने और फॉर्म भरने का झंझट नहीं है। घर बैठे अपने आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

नया Aadhaar App क्या है और इसे किसने लॉन्च किया है?

नया Aadhaar App एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने लॉन्च किया है। यह ऐप नागरिकों को अपने आधार डिटेल को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने, डाउनलोड करने और अपडेट करने की सुविधा देता है। इसमें मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।

क्या मैं New Aadhaar App से मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकता/सकती हूं?

हां, अब आप अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए OTP वेरिफिकेशन और अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। यह सुविधा आधार केंद्र जाने की आवश्यकता को काफी हद तक कम करती है।

क्या फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है?

हां, सुरक्षा कारणों से फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि अपडेट का अनुरोध वही व्यक्ति कर रहा है जिसका आधार है। यदि ऐप में बायोमेट्रिक लॉक ऑन है, तो पहले उसे अनलॉक करना होगा, अन्यथा फेस ऑथेंटिकेशन संभव नहीं होगा।

पता अपडेट करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हैं?

मान्य एड्रेस प्रूफ दस्तावेजों में शामिल हैं:

दस्तावेज आपके नाम पर होना चाहिए और स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकने वाला होना चाहिए।

अगर मेरे पास एड्रेस प्रूफ नहीं है तो क्या करें?

यदि आपके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप परिवार के सदस्य के आधार का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में संबंधित सदस्य को आपके अनुरोध को ऐप के माध्यम से स्वीकृत करना होगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद आपका पता अपडेट हो जाएगा।

मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने की फीस कितनी है?

मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। यह भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

आधार अपडेट होने में कितना समय लगता है?

Unique Identification Authority of India के अनुसार, आमतौर पर अपडेट प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है। कुछ मामलों में अधिकतम 30 दिन तक का समय लग सकता है।

क्या नया Aadhaar App, mAadhaar से अलग है?

हां, नया ऐप पुराने mAadhaar से अधिक एडवांस है। इसमें मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा जोड़ी गई है, जो पहले सीमित या उपलब्ध नहीं थी।

क्या बिना इंटरनेट के यह प्रक्रिया संभव है?

नहीं, मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन, दस्तावेज अपलोड और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया इंटरनेट पर आधारित है।