
Airtel 5G Service Launch Date: इंडिया में 5G सर्विस (5G Service Live) जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसे लेकर सरकार के साथ ही टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भी हिंट दिया जा चुका है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर अभी कुछ पक्का नहीं है। लेकिन, इस बीच Airtel 5G लॉन्च को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारती इंटरप्राइसेज के चेयरमैन सुनिल मित्तल (Sunil Mittal) ने Bharti Airtel के इंडिया में 5G सर्विस (Airtel 5G Launch) को जारी करने की जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं कि कब Airtel 5G SIM, Airtel 5G Plan और Airtel 5G Service को लाइव कर दिया जाएगा।
Airtel 5G लॉन्च होगा जल्द
India Today के साथ एक इंटरव्यू के दौरान Sunil Mittal ने जानकारी दी कि Airtel 5G को अक्टूबर तक लाइव कर दिया जाएगा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। अपने इंटरव्यू के दौरान सुनिल मित्तल ने कहा कि ‘वेस्टर्न वर्ल्ड में 5G ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। भारत में कुछ लोगों को लगता है कि 5जी के मामले में भारत पीछे रह गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसे भी पढ़ें: Reliance AGM 2022 live: Jio 5G का इंतजार आज होगा खत्म! Jio 5G SIM से लेकर Jio Phone 5G का ऐलान कर सकते हैं Ambani
इंडिया में 5G आने का सही समय
उन्होंने कहा कि भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत में देरी नहीं हुई है, बल्कि यह एक बिल्कुल सही समय है। साथ ही उन्होने कहा कि आप देख सकते हैं कि अब भारत में 5जी डिवाइस के दाम भी कम किए जा रहे हैं, जो भारत जैसे देश के लिए एक बेस्ट टाइम है।
24 महीने से चल रही Airtel 5G की तैयारी
सुनिल मित्तल आगे जानकारी दी कि एयरटेल 5G रोलआउट की तैयारी पिछले करीब 24 महीनों (2 years) से कर रहा है। हमने अनुमान लगाया था कि हम 2022 के सेकंड हॉफ में इसे लॉन्च कर देंगे। हालांकि, कुछ प्रतिद्वंदियों (कंप्टीटर्स) का मानना था कि भारत में 5जी की शुरुआत 2020 के अंत या 2021 में कर दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vi 5G सबसे पहले इन 13 शहरों में होगा शुरू, देखें आपके शहर का नाम है या नहीं?
Airtel 5G रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे या महंगे?
बता दें कि हाल ही टेलीकॉम कंपनी एयरटेल को ऑपरेट करने वाली कंपनी भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के vice-chairman Akhil Gupta ने बताया था कि भले ही दूरसंचार प्रमुख सुपरफास्ट नेटवर्क के लिए प्रीमियम नहीं ले सकता है, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले टैरिफ देखने को मिल सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए एक संकेत है कि आने वाले समय में Airtel 5G Recharge Plan के प्राइस ज्यादा हो सकते हैं।
Jio आज कर सकता है 5G सर्विस का ऐलान
Reliance Industries आज 29 अगस्त को अपनी 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित कर रहा है। इस मौके पर कंपनी कई बड़े ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी Jio की 5G सेवाओं का ऐलान कर सकते हैं। इस मौके पर वह जियो 5G लॉन्च करने, Jio 5G Plans और Jio Phone 5G को लॉन्च कर सकते हैं।





















