Airtel फ्री में दे रहा 5GB डाटा, जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/Telecom-new-1.jpg

टेलीकॉम कंपनियां कई बार अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर पेश करती रहती हैं। इन्हीं ऑफर में कई बार फ्री डाटा और कॉलिंग जैसे आकर्षक ऑफ दिए जाते हैं। इसी कड़ी में Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत 5जीबी डाटा फ्री में दिया जा रहा है। मिलने वाले 5जीबी डाटा का उपयोग नए उपयोगकर्ता या पुराने उपयोगकर्ता कर सकते हैं जो 3जी से 4जी में अपग्रेड होते हैं। आइए आगे जानते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ।

इस ऑफर के अनुसार एयरटेल नए 4जी ग्राहकों को 5जीबी डाटा मुफ्त दे रहा है जो ‘एयरटेल थैंक्स’ ऐप डाउनलोड करने पर ही मिलेगा। उपयोगकर्ताओं को 1GB के पांच कूपन मिलेंगे। इनमें से पहला एक जीबी डाटा Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करने पर मिलेगा, हालांकि इस ऑफर का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जो पहली बार एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio, BSNL और Airtel समेत इन कंपनियों पर लगा 35 करोड़ रुपये का जुर्माना, यह है पूरा मामला

इसके अलावा इसका फायदा उन लोगों को भी मिलेगा जो एयरटेल का नया सिम कार्ड ले रहे हैं या फिर अपने 3जी सिम कार्ड को 4जी में अपग्रेड कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार Airtel का यह ऑफर नए 4जी सिम और 4जी अपग्रेड फ्री डाटा कूपन के नाम से पेश किया गया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि यह फ्री डाटा एक-एक जीबी के पांच कूपन के जरिए मिलेगा। इसे भी पढ़ें: इस मामले में Jio, Airtel और Vi से बेहतर है BSNL, जानें फुल रिपोर्ट

कूपन का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को एयरटेल थैंक्स ऐप पर ‘माय कूपन’ सेक्शन में अपने कूपन इस्तेमाल करना होगा। प्रत्येक 1GB कूपन को क्रेडिट के दिन से 90 दिनों के अंदर इस्तेमाल किया जा सकेगा और यह तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसके अलावा, एक उपयोगकर्ता केवल एक विशेष मोबाइल नंबर का उपयोग करके इस ऑफ़र का लाभ उठा सकता है। कथित तौर पर, यदि उपयोगकर्ता 5GB मुफ्त डाटा ऑफ़र के लिए योग्य है, तो वह 2GB मुफ्त डाटा ऑफ़र के लिए पात्र नहीं होगा, जो वर्तमान में टेलीकॉम दिग्गज Airtel धन्यवाद ऐप पर पहली बार रजिस्ट्रेशन पर दिया जा रहा है।

सोर्स