इस मामले में Jio, Airtel और Vi से बेहतर है BSNL, जानें फुल रिपोर्ट

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का ताज बेशक रिलायंस जियो के पास हो लेकिन, वॉइस कॉल क्वालिटी के मामले में यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL से पीछे है। बीएसएनएल ने जियो को ही नहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वॉयस क्वालिटी के मामले में BSNL सबसे बेहतर रही है। ट्राई ने माय कॉल ऐप पर मिले यूजर फीडबैक के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई है।

यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर BSNL वॉइस कॉल क्वालिटी के मामले में पहले नंबर वन की पोजीशन पर बनी है। इसके अलावा जियो और वोडाफोन दोनों दूसरे स्थान पर रहीं है। आखिर में तीसरा स्थान एयरटेल को मिला है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को हाई स्पीड डाटा देने वाली ये सभी कंपनियां वॉइस क्वालिटी के मामले में पीछे रही हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL इस प्लान में देता है 1275GB डाटा और 425 दिन की वैधत, Jio-Airtel के पास नहीं ऐसा कोई प्लान

BSNL को मिली बेस्ट रेटिंग

ट्राई की वेबसाइट पर 5 नवंबर को अपडेट किए गए वॉयस क्वालिटी के आंकड़ों के अनुसार, बीएसएनएल के पास 3.4 / 5 फीडबैक रेटिंग, रिलायंस जियो और वोडाफोन 3.3 की रेटिंग और एयरटेल को 3.0 स्टार रेटिंग मिले हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया फेस्टिव सीजन ऑफर, यूजर्स को मिलेगा बंपर लाभ

ट्रैवलिंग में Jio सबसे खराब

डेटा में इनडोर, आउटडोर और ट्रैवलिंग के दौरान कॉल क्वालिटी के बीच भी फर्क देखा गया है। ट्रैवलिंग के दौरान मिलने वाली कॉल क्वालिटी को लेकर BSNL को यूजर्स ने सबसे ज्यादा रेटिंग दी है। ट्रैवलिंग कॉल क्वालिटी को लेकर BSNL को 4.4, एयरटेल को 3.3 और जियो को 3.2 रेटिंग मिली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here