अब Airtel के CEO ने दी चेतावनी, कहा- मत करो ये डाउनलोड नहीं तो फंस जाओगे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/airtel-hack.jpeg

एयरटेल देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में गिनी जाती है। कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि Airtel नंबर्स का डाटा लीक हुआ है। इसमें यूजर्स का नंबर, नाम, पता, शहर, आधार कार्ड नंबर और लिंग जैसी जानकारियां शामिल थीं जो कि यूजर्स के लिए खतरे की घंटी थी। वहीं, अब एयरटेल सीईओ गोपाल विट्टल ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने अपने यूजर्स को साफ कहा है कि अगर वह सतर्क रहेंगे तो आजकल हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने फोन पर आने वाले ओटीपी किसी से शेयर न करें और न ही किसी को इसकी जानकारी दें।

Airtel CEO

गोपाल विट्टल कहना है कि रोना महामारी में हर यूजर को साइबर धोखाधड़ी से बचना चाहिए। एयरटेल सब्सक्राइबर्स को लेकर उन्होंने कहा कि, मार्केट में कई ऐसे लोग हैं जो वीआईपी नंबर का धोखा देकर आपको ठग सकते हैं। वहीं थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से भी वो आपके अकाउंट डिटेल्स को हैक कर सकते हैं। ऐसे में कभी ओटीपी किसी से शेयर न करें और न ही किसी को इसकी जानकारी दें। इसे भी पढ़ें: Airtel सिस्टम में आई खराबी, अपने आप सेंड हो रहे हैं SMS, किसी बड़े Data Scam का है डर

गोपाल विट्टल ने कहा, ‘’फिलहाल ठगी के मामले काफी ज्यादा हैं और ऐसे हैकर्स डेली कई लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। Corona की दूसरी वेव के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग घर से ही ऑनलाइन अपना हर काम कर रहे हैं, जिसमें बैंकिंग का काम भी शामिल है। ऐसे में साइबर फ्रॉड एक बार फिर बढ़ने लगा है’’।

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि एयरटेल वीआईपी नंबर्स नहीं देता है और न ही थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने के लिए आपको कहता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप 121 कॉल करके इसे कंफर्म कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यूजर्स से एयरटेल सेफ पे डाउनलोड कर इस्तेमाल करने पर जोर दिया। इसे भी पढ़ें: Android स्मार्टफोन यूजर्स पर फिर छाये संकट के बादल, अकाउंट-पासवर्ड चुराने के लिए आ रहे ये SMS

Airtel यूजर्स के साथ धोखाधड़ी

दरअसल, काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी कि कुछ धोखाधड़ी करने वाले लोग एयरटेल कस्टमर ने उनकी KYC पूरी करने के लिए कह रहा है और एयरटेल क्विक सपोर्ट को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड के लिए बोलते हैं और जैसे कि यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड करते हैं तो हैकर्स टीमव्यूअर क्विक सपोर्ट ऐप की मदद से यूजर्स के डिवाइस पर कब्जा कर उनका पूरा अकाउंट खाली कर देते हैं।