Airtel का सबसे सस्ता Recharge, डाटा, टॉकटाइम के साथ पूरे 28 दिन मिलेगी वैधता

Airtel Recharge Plan: Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। वहीं, अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं और कंपनी के सबसे सस्ते (Airtel Cheapest Plan) 28 दिन की वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं। वैसे तो कंपनी के प्लान 19 रुपये से शुरू हो जाते हैं। लेकिन, 28 दिन तक की वैधता के लिए आपको कम से कम 99 रुपये की कीमत का रिचार्ज कराना ही पड़ता है। अगर आप इतनी ही सस्ती कीमत में कोई ऐसा प्लान खोज रहे हैं जो आपको महीने भर की वैधता के साथ इंटरनेट और कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट भी देता रहे तो 99 रुपये वाला Recharge Plan बेस्ट (Airtel Best Plan) कहा जा सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Airtel का 99 रुपये वाला Plan
Airtel का यह एक स्मार्ट रिचार्ज प्लान है जो कि सिर्फ 99 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में मिलने वाले लाभ भी शानदार हैं। लेकिन, इस प्लान में फ्री SMS और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स नहीं हैं, फिर भी यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और डाटा के साथ ही एक महीने तक की वैधता मिलती है। आइए आगे आपको प्लान में मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: कैसे पता करें अपना Airtel नंबर? जानें 7 आसान ट्रिक्स
28 दिन वैधता के साथ मिलेगा टॉकटाइम
99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा और वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान में यूजर को 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक पैसा प्रति सेकेंड के दर पर टैरिफ कॉलिंग और लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज किए जाएंगे। वहीं, इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 4G SIM पर ही मिलेगी Airtel की 5G Service
एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान
बता दें कि यह कंपनी का सबसे अफोर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें कंज्यूमर्स को SMS, डाटा और कॉलिंग का लाभ मिलता है। हालांकि, 100 रुपये से कम कीमत में कंपनी के पास और भी कई रिचार्ज प्लान हैं। लेकिन, वह वाउचर्स होने के कारण सिर्फ तभी काम करते हैं, जब आपके पास एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान हो।