ये है Airtel का सबसे सस्ता डेली 2जीबी डाटा वाला प्लान, सबकुछ मिलेगा फ्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/telecom-news.jpg

पूरे विश्व में इंडिया ही एक ऐसा देश है जहां मोबाइल डाटा सबसे कम कीमत पर यूजर्स को मिलता है। इसी को देखते हुए आज भारत की टेलीकॉम कंपनियां कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डाटा ऑफर वाले प्लान की पेशकश कर ही है। इसी क्रम में एयरटेल के पास भी अलग-अलग कीमत वाले ढेरों प्लान हैं, जिसमें वैधता के हिसाब से डाटा और कॉलिंग मिलती है। लेकिन आज हम आपको Airtel के सबसे सस्ते डाटा वाले प्लान की जानकारी देंगे।

एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ 100SMS मिलते हैं। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: एक बार फिर Jio और Airtel से आगे निकला Vodafone Idea, दिसंबर में कर दिखाया ये कमाल का काम

इस प्लान में कुल 56जीबी का डाटा मिलता है। अगर एयरटेल यूजर्स इस प्लान को अपने एयरटेल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 50 रुपए का डिस्काउंट और 2 जीबी अतिरिक्तट डाटा मिलेगा। यानी की इस प्लान की कीमत 248 रुपए हो जाएगी जिसमें आपको अतिरिक्त 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Airtel ने एक बार फिर Jio को छोड़ा पीछे, जानें क्या था मुकाबला

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

एयरटेल के इन प्लान्स में कस्टमर्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। इस प्लान में एयरेटल एक्सट्रीम और हैल्लो ट्यून का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं प्लान में फास्टैग ऑर्डर करने पर 100 रुपए का कैशबैक ऑफर किया जाएगा। साथ ही 28 दिनों के लिए अमेजन प्राइम की फ्री मेंबरशिप ऑफर की जा रही है।