ग्राहकों को लुभाने ने लिए एयरटेल ने अपनी इस ​सर्विस में किया बड़ा बदलाव

Join Us icon

एयरटेल हमेशा से ही उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस का दावा करती है और स​र्विस में परदर्शिता की बात करती है। इस पादर्शिता को बढ़ाने के लिए कंपनी ने एयरटेल के माय अकाउंट सर्विस को और बेहतर कर दिया है। कंपनी ने माय अकाउंट सेल्फ केयर पोर्टल को और एंडवांस एवं ग्राहकों के लिए काफी सुलभ बनाया है। नए सर्विस में एयरटेल यूजर अपने खर्चे जानने के साथ-साथ तुलना भी कर सकते हैं।

भारत में रिलायंस जियो पहली बार लाएगा 6 सीरीज में नंबर

दरअसल एयरटेल ने अब चले आ रहे माय अकाउंट के वेब इंटरफेस को बदल दिया है। नये इंटरफेस में एडवांस तथा समझने में आसान आंकड़ों के साथ विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस नये इंटरफेस में अब एयरटेल यूजर अपने पिछले बिल्स के साथ अपने यूजेज़ भी देख सकते है।

airtel-web

इस नये फ़ीचर के जरिये एयरटेल यूजर अपने द्वारा किए जा रहे उपभोग को जानने के साथ ही हर महीने में की गई कॉल तथा खर्च का ब्यौरा भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान माह में हुआ यूज़ तथा पहले के माह में किए गए उपभोग को कंपेयर भी ​कर सकते हैं।

सेल्फी लेने के खास ट्रिक्स जिससे इंस्टाग्राम पर पा सकते हैं ढेरों लाइक्स और कमेंट्स

इसमें एयरटेल द्वारा मासिक खर्च के साथ हर तरह की लोकल, नेशनल व रोमिंग वॉयस कॉल, मोबाईल इंटरनेट डाटा, एसएमएस को भी ट्रैक कर सकते हैं। इस नये इंटरफेस में एयरटेल पेमेंट बैक यूजर्स के लिए बैलेंस, ट्राजेंक्शन्स, पेमेंट और रिचार्ज व ट्रांसफर जैसी सुविधाएं भी एक ही वेब इंटरफेस में दी जा रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए एयरटेल द्वारा किया गया यह बदलाव बेहद सुलभ है जो ग्राहकों को अच्छा अनुभव प्रदान करेगा।