
जिस तरह से आज सेल्फी का क्रेज है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इसके बिना वक्त गुजारना मुश्किल है। बैठे बैठे बोर हो रहे हों या फिर आपने नया हेयरस्टाईल बनाया हो। एक सेल्फी क्लिक किया और उसे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालते ही समझें कि काम हो गया। लाइक्स और कमेंट आने लगते हैं और आपकी सारी बोरियत खत्म हो जाती है। बेशक सेल्फी कोई प्रोफेशनल कला नहीं है लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं की सेल्फी के नाम पर कुछ भी अपलोड कर दिया जाए। बल्कि सेल्फी ऐसा होना चाहिए जिससे कि लोग लाइक और कमेंट करने के लिए मजबूर हो जाएं। इसीलिए आगे हम आपको सेल्फी क्लिक करने के कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप परफेक्ट सेल्फी क्लिक कर इंस्टाग्राम पर डाल सकते हैं।
प्रॉप्स का प्रयोग

अगर आप रोज़ाना अलग अलग अंदाज़ में सेल्फी क्लिक करने हैं तो आपको कुछ प्रॉप्स यानि अपने आस पास चीजों को भी सेल्फी में शामिल करना चाहिए। ऐसा करना आपकी फोटोज़ को बोरिंग तथा उबाऊ होने से बचाएगा तथा आपकी सेल्फी में कुछ फ़न भी लाएगा। प्रॉप्स मतलब आप कोई भी फंकी टोपी, कोई छतरी या कोई भी घर में रखा शोपीस या टॉय के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
क्रॉप इन टाईट
आपको दिन में किसी भी टाईम सेल्फी क्लिक करने की तेज इच्छा हो जाती है। हो सकती है उस वक्त आप किसी अच्छी बैकग्राउंड में न हो। ऐसे में फोटो को क्रॉप करना आपकी सेल्फी में आई अनचाही बैकग्राउंड को हटाने में मददगार होता है।
सेल्फी स्टिक
सेल्फी लेने का बेहद आसान और फास्ट जरिया है सेल्फी स्टिक। सेल्फी स्टिक के प्रयोग से आपको न सिर्फ एक वाईड एंगल मिलेगा बल्कि साथ ही सेल्फी क्ल्कि करने वक्त फ्रेम में हाथ कट जाना और सारी चीजें न आने जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी।
एक्सप्रेस योर सेल्फ
पाउट करना यो डक फेस बनाना, ऐसे अनेंको स्टाईल आजकल चलन में हैं और इस्टाग्राम ऐसी फोटोज़ से भरा पड़ा है। ऐसे में खुद के व्यक्तित्व व अंदाज के साथ सेल्फी क्लिक करना भीड़ में अलग नज़र आएगा और अधिक लाईक्स और कमेंट्स को आर्कषित करेगा। जरूरी नहीं है कि आप पाउट करें बल्कि आपका जो अंदाज है उसी अंदाज में नजर आएं।
फोन में कैमरे को देखें, खुद को नहीं
सेल्फी क्लिक करते वक्त ज़्यादातर लोग यह गलती करने हैं कि वह फोटो खींचते समय कैमरा लेंस में देखने के बजाय स्मार्टफोन की स्क्रिन पर देखने लग जाते है। इसमें भटकाव महसूस होता है क्योंंकि कैमरा स्क्रीन के उपर होता है। ऐसे में बेहतर सेल्फी के लिए जरूरी है कि आप फ्रंट कैमरे पर नज़रे रखकर हर सेल्फी क्ल्कि करें।
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस
फिंगरप्रिंट सेंसर या वॉल्यूम बटन का करें प्रयोग
आज बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स की कोई कमी नहीं है। ऐसे फोन में सेल्फी लेते वक्त क्लिक का बटन दबाने में फोन गिर जाने का खतरा रहता है। इसीलिए यह सलाह दी जाती है कि सेल्फी क्लिक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर या वॉल्यूम बटन का प्रयोग किया जाए। ओपो एफ1एस, आॅनर 6एक्स और लेईको ले2 जैसे स्मार्टफोन्स में यह फ़ीचर मौजूद है।
स्टेज योर शॉट
सेल्फी में कुछ क्रिएटिव करना चाहिए। रैन्डम चेहरों के साथ सेल्फी क्लिक करने से बेहतर है किसी फन एक्टिविटी में फोटो क्लिक किए जाए। ऐसे फोटोज़ ज्यादा आर्कषक होते हैं।
रूल आॅफ थर्ड
फोटोग्राफी का यह बहुत नियम है। इसमें आपको फोटोग्राफी के समय फोकस चेहरे को उपरी दाएं या फिर उपरी बाएं कोने में रखकर सेल्फी क्लिक किया जाना सेंटर में फेस रखकर क्लिक की गई सेल्फी से कई गुणा ज्यादा अच्छा रिजल्ट देता है।
27 फरवरी को लॉन्च हो सकता है जियोनी ए1, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
बैकग्राउंड का रखे ध्यान
हमने पहले ही बताया कि बैकग्राउंड अगर अच्छी न हो तो फोटो क्रॉप करना एक अच्छा आॅप्शन है लेकिन इस क्रॉपिंग से बचने के लिए आप किसी अच्छी बैकग्राउंड के साथ ही फोटो क्लिक करें। एक अच्छी बैकग्राउंड आपकी सेल्फी को बेहतर लुक प्रदान करती है तथा आपकी शख़्सियत निखर कर आती है।
आॅप्शन सदा साथ रखें
यह थोड़ा मुश्किल होता है कि पहले क्ल्कि में भी आपको परफेक्ट सेल्फी मिल जाए, खासकर तब जब आप बाहर अपने दोस्तों के साथ हों। ऐसे में आपके फोन में मौजूद ब्रस्ट फ़ीचर एक क्लिक में ही कई सेल्फी कैप्चर कर लेता है। इनमें से आप एक परफेक्ट सेल्फी चुन कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सकते हैं।
अब आपसे जलने वाले तो जलेंगे ही, लेकिन इन टिप्स के साथ आप सेल्फी क्लिक करते हैं तो वो आपके सेल्फी के खेल को अलग ही मुकाम पर ले जाएगी। हां, अगर आपके पास भी आपके कुछ पर्सनल टिप्स और ट्रिक्स हैं तो आप वो भी यूज़ कर सकते हैं तथा साथ ही हमारे साथ भी शेयर कर सकते हैं।

























