
जियो से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ज़रा भी पीछे नहीं रहना चाहता। पिछले कुछ माह में कंपनी ने एक के बाद एक कई नए प्लान लॉन्च किए हैं। वहीं आज फिर से अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रति माह 3जीबी फ्री डाटा का प्लान पेश किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एयरटेल ने यह जानकारी दी है कि नए प्लान के तहत एयरटेल के नए ग्राहक 12 महीनों तक मुफ्त 3जीबी 4जी इंटरनेट डाटा का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते हैं।
कुछ दिन पहले एयरटेल ने भारत में 345 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान के तहत उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर असीमित मुफ्त कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। फ्री कॉलिंग प्लान में एसटीडी और लोकल दोनों कॉल शामिल हैं। इसके साथ ही 4जी फोन उपभोक्ता 1जीबी 4Gडेटा का लाभ ले सकते हैं। इसी प्लान को आज कंपनी ने आगे बढ़ाया है और अब 345 के प्लान में आप 1जीबी + 3जीबी अर्थात 4जी डाटा का उपयोग कर सकेंगे।
जियो को एयरटेल का जवाब, 145 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग
नए ग्राहकों के अलावा एयरटेल के पुराने 3जी ग्राहक भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अपना सिम यदि वे 3जी से 4जी में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें भी 1जीबी + 3जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलेगा।
रिलायंस जियो ने दिया जवाब, जारी रहेगी हैप्पी न्यू आॅफर के तहत फ्री कॉलिंग
हालांकि एयरटेल के इस डाटा प्लान के बारे में आपको यह जानना भी जरूरी है कि यह आॅफर सिर्फ 28 फरवरी तक ही वैध है। अर्थात 28 फरवरी के बाद यदि आप 345 का रिचार्ज करते हैं तो यह लाभ नहीं मिलेगा। एयरटेल 345 रुपये वाला प्लान 28 दिनों तक वैध है और आप 31 दिसंबर तक सिर्फ 13 बार ही रिचार्ज कर सकते हैं।




















