रिलायंस जियो के 52 रुपये वाले प्लान के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया 59 रुपये का प्लान, जानें कौन है बेस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/10/airtel-phone.jpg

रिलायंस जियो से मिल रही लगातार चुनौती में एयरटेल कहीं भी पीछे नहीं रहना चाहता। हाल में रिलायंस जियो ने अपने प्लान का शुल्क कम किया तो एयरटेलन ने भी दूसरे दिन ही बदलाव ​कर दिया। पिछले एक साल में रिलायंस जियो के हर प्लान के बराबरी में एयरटेल ने कुछ न कुछ आॅफर लॉन्च किए हैं। वहीं अब कंपनी ने जियो के सबसे छोटे प्लान को टारगेट किया है। ​रिलायंस जियो ने 52 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया था जिसके जवाब में एयरटेल 59 रुपये का प्लान लेकर आया है। जानें रिलायंस जियो के सभी 18 प्लान के बारे में विस्तार से, किसमें मिल रहा कितना लाभ

एयरटेल के 59 रुपये वाला प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। प्लान में कंपनी 500 एमबी डाटा दे रही है। आप किसी भी मोबाइल पर इसका उपयोग कर सकते हैं। अर्थात 3जी फोन या 4जी किसी भी फोन में इसका लाभ लिया जा सकता है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल के इस प्लान में आपको 7 दिनों तक नेशनल और लोकल कॉल पूरी तरह से मुफ्त है। इतना ही नहीं रोमिंग के दौरान भी आपको ​किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा। हां प्लान की कमी यह है कि जहां दूसरे सभी प्लान में कंपनी एसएमएस मुफ्त दे रही है। वहीं इसमें एसएमएस बंडल नहीं है। हालांकि एयरटेल का यह प्लान सीमित सर्किल के लिए ही है जिसे आप माई एयरटेल से चेक कर सकते हैं। शाओमी मी5ए को टक्कर देने के लिए कार्बन ने उतारा टाइटेनियम फ्रेम्स एस7, जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

जहां तक रिलायंस​ जियो के 52 रुपये वाले प्लान की बात है तो यह एक हफ्ते की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 150 एमबी डाटा के हिसाब के 7 दिनों के लिए 1.05 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ कंपनी ने रोमिंग सर्विस को पहलेग ही मुफ्त कर दिया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 70 एसएमएस भी मुफ्त दिए जा रहे हैं। हालांकि कमी यह है कि जियो का यह आॅफर सिर्फ 4जी फोन पर ही लिया जा सकता है।