Airtel यूजर्स की मौज, इन 3 रिचार्ज पर फ्री मिल रहा 4GB डाटा, Jio के पास नहीं इसका तोड़

टेलिकॉम सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी Airtel ने हाल ही में अपने प्लान की कीमत में इजाफा किया था। वहीं, अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने के बाद एक खुशखबरी दी है। दरअसल, एयरटेल ने मुफ्त 4GB डाटा कूपन लॉन्च किया है, जो तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ उपलब्ध है। हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर ने नए डेटा कूपन पेश किए हैं। यह की पेशकश की है। यह ऑफर 699 रुपये, 549 रुपये और 479 रुपये के प्रीपेड पैक के साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा 350 रुपये का रिचार्ज प्लान पर मुफ्त में 2GB डाटा कूपन दिया जा रहा है।
Airtel दे रहा 4GB डाटा फ्री
आपको बता दें कि ये कूपन एयरटेल की आधिकारिक साइट पर दिखाई नहीं दे रहे हैं क्योंकि ये विशेष रूप से एयरटेल ऐप यूजर्स के लिए लॉन्च किए गए हैं। अगर आप एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर देखेंगे तो रिचार्ज सेक्शन में “ऑल पैक्स” पर टैप करते ही इन पैक्स के साथ आपको फ्री 4GB डाटा कूपन की जानकारी मिल जाएगी। आइए एक नजर डालते हैं कि ऊपर बताए गए प्लान आपको मुफ्त 4GB डाटा कूपन के अलावा क्या ऑफर करते हैं। इसे भी पढ़ें: यह है Jio, Airtel और Vodafone Idea का सबसे सस्ता प्लान, देखें कितना रुपया है दाम क्या मिलता है लाभ
इन 4 प्लान में मिलते हैं ये लाभ
एयरटेल के पास 479 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिसमें मुफ्त 4GB डाटा कूपन, प्रतिदिन 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉल शामिल हैं। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही आपको रोजाना 1.5GB डेटा भी मिलता है।
इसके अलावा 549 रुपए के प्रीपेड प्लान के साथ भी मुफ्त 4GB डाटा कूपन, 2GB डेली डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। वहीं, 699 रुपए के रिचार्ज पैक के साथ 4GB डेटा कूपन और डेली 3GB डाटा शामिल है। यह प्रति दिन 100 एसएमएस और 56 दिनों के लिए वॉयस कॉल भी ऑफर करता है। इसे भी पढ़ें: Jio के सबसे सस्ते प्लान के सामने Airtel का सस्ता रिचार्ज हुआ फेल, जानें कैसे
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, 359 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2GB डाटा कूपन मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 2GB दैनिक डाटा, सभी नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
नोट: एयरटेल के बताए गए सभी प्रीपेड प्लान में एक महीने के अमेजन मोबाइल वर्जन, 3 महीने की अपोलो सदस्यता, 1 साल के शॉ अकादमी ऑनलाइन पाठ्यक्रम, फास्टैग पर 100 रुपए कैशबैक, मुफ्त हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलता है।