Airtel यूजर्स की हुई मौज, 5GB डाटा मिल रहा एकदम FREE

Airtel Free Data Offer: अगर आप भी Airtel Users हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, Airtel अपने ग्राहकों को फ्री में 5 जीबी डाटा (Airtel Free 5GB Data Offer) दे रहा है। इस Free Data को पाने के लिए ग्राहकों से किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा। अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसका लाभ आपको Airtel थैंक्स ऐप के जरिए मिलेगा। आइए जानते हैं इस डाटा को क्लेम करने के लिए आपको कौन से स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
Airtel Free Data Offer
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में Airtel के इस फ्री डाटा ऑफर की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Airtel का यह 5GB फ्री डाटा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो Airtel Thanks ऐप को डाउनलोड करेंगे और अपने एयरटेल के नंबर से लॉगिन करेंगे। वहीं, एयरटेल थैंक्स एप के जरिए रिचार्ज से लेकर पेमेंट तक सब किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 4G SIM पर ही मिलेगी Airtel की 5G Service
ऐसे करें फ्री डाटा क्लेम
Airtel Thanks ऐप के My Coupons सेक्शन में जाकर फ्री डेटा कूपन को क्लेम किया जा सकता है। आपको बता दें कि एयरटेल की तरफ से दिए जाने वाले फ्री 5GB डाटा एक साथ ग्राहकों को नहीं मिलेगा। बल्कि Airtel Thanks ऐप में 1-1 जीबी के 5 कूपन यूजर के अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे, जिन्हें यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।
प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा फ्री डाटा
आपको बता दें कि कंपनी का यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए ही है। अगर आप पोस्टपेड ग्राहक हैं जो इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे और डाटा पाने के लिए आपको नया एयरटेल कनेक्शन लेना होगा। इसे भी पढ़ें: कैसे निकालें अपना Airtel नंबर? जानें 7 आसान ट्रिक्स
Airtel 5जी लॉन्च डेट
अगर आप भी एयरटेल 5जी का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कंपनी के CEO Gopal Vittal ने हाल ही में बताया था कि कंपनी जल्द ही देश में 5जी सर्विस को लॉन्च कर सकती है। इसके बाद से यह प्लानिंग है कि देश के बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि बड़े शहरों में 5जी सर्विस दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर दी जाए। वहीं, इसके बाद इसका विस्तार पूरे देश में बहुत तेजी से करने की कंपनी की प्लानिंग है। इसके बाद कंपनी को उम्मीद है कि साल 2023 के अंत तक देश के हर शहरी हिस्से में 5जी सर्विस लॉन्च हो जाएगा।