Jio को चुनौती देने Airtel लाया ये शानदार ऑफर, इन रिचार्ज पर मुफ्त दे रहा 6GB तक डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/telecom-news-1.jpg

Reliance Jio से आगे निकलने की कोशिश में भारतीय एयरटेल काफी समय से अपने नए प्लान्स और ऑफर्स को पेश कर रही है। इसी के चलते हाल ही में Airtel की ओर से कुछ प्लान्स में फ्री डाटा कूपन ऑफर की पेशकश की गई थी। वहीं, अब कंपनी ने इन प्लान्स में तीन नए प्लान्स को जोड़ दिया है। नए प्लान 289 रुपए, 448 रुपए और 599 रुपए के हैं। यूजर्स अब इन तीनों प्लान्स से रिचार्ज करवा कर फ्री डाटा कूपन्स हासिल कर सकते हैं। ग्राहक इन कूपन्स को अपनी जरूरत के हिसाब से रिडीम कर फ्री डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन प्लान में फ्री मिलता है डाटा कूपन

बता दें कि कंपनी ने जुलाई में ‘फ्री डाटा कूपन्स’ ऑफर पेश किया था। जुलाई में इस ऑफर के अंदर 219 रुपए, 249 रुपए, 279 रुपए, 298 रुपए, 349 रुपए, 398 रुपए, 399 रुपए, 449 रुपए, 558 रुपए, 598 रुपए और 698 रुपए के प्रीपेड प्लान के लिए लॉन्च किया गया था। इसे भी पढ़ें: कुरकुरे और अंकल चिप्स खाने वालों को Airtel फ्री दे रहा है 2 जीबी इंटरनेट डाटा, जानें क्या है इसे पाने का तरीका

6जीबी तक फ्री मिलेगा डाटा

नए प्लान्स 289 रुपए और 448 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को दो 1जीबी डाटा के कूपन मिलते हैं। वहीं, 599 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को चार 1जीबी डाटा वाले कूपन दिए जाते हैं। अगर बात करें 289 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 1.5 जीबी डेली डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ 28 दिन वैधता मिलती है। वहीं, 448 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को डेली 3 जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ 28 दिन की वैधता दी जा रही है। आखिर में बात करें 599 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 2जीबी डेली डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसे भी पढ़ें: Jio को हुआ 36 लाख का फायदा और Airtel को 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जानें कैसे

ऐसे मिलेगा फ्री डाटा का लाभ

कंपनी के अनुसार यूजर्स My Airte एप में डेडिकेटेड ‘My Coupons’ सेक्शन पर जाकर कूपन्स क्लेम करना होगा। एयरटेल के 219 रुपए, 249 रुपए, 279 रुपए, 298 रुपए, 349 रुपए और 398 रुपए वाले प्लान रिचार्ज कराने पर 1GB डाटा के 2 कूपन मिलेंगे। यानी, इन पैक में 2GB फ्री डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी।

इन प्लान के अलावा 399 रुपए, 449 रुपए और 558 रुपए के प्लान रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को 1GB डाटा के चार कूपन मिलेंगे, इसकी वैलिडिटी 56 दिन की होगी। इसी तरह 598 रुपए और 698 रुपए के प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 1GB डाटा के 6 कूपन्स मिलेंगे। यानी, इन प्लान में कुल 6जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। इन प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।