
कोरोना वायरस से कारण इंडिया में लगे लॉकडाउन का असर भारती एयरटेल और वोडोफोन पर खासतौर पर देखा जा रहा है। पिछले कई महीनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की ओर देखें तो साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों ही टेलीकॉम कंपनियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वहीं, ऐसी ही स्थिति मई महीने में भी देखी गई, जिसमें दोनों कंपनियों के लगभग 94 लाख सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है।
Jio और BSNL ने मारी बाजी
ट्राई द्वार जारी की गई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जियो ने मई महीने में 36.577 लाख से भी ज्यादा नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं। जियो ही नहीं सरकार टेलीकॉम कंपनी BSNLके भी वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढोतरी देखी गई है। बीएसएनएल के साथ 2 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
Airtel-Vodafone को हुआ नुकसान
लॉकडाउन का सबसे तगड़ा झटका वोडा-आइडिया को लगा है। तीन माह के दौरान कंपनी के एक करोड 55 लाख 96 हजार से अधिक ग्राहकों ने सेवा छोड़ दी। समान अवधि में एयरटेल के 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार से अधिक उपभोक्ता टूट गए। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vodafone: जानें 149 रुपए में किसके प्लान में है ज्यादा दम
देश में कम हुए वायरलेस मोबाइल यूजर्स
दूरसंचार क्षेत्र की नियामक संस्था भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़े बताते हैं कि लॉकडाउन टेलीकॉम सेक्टर को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। कुल मिलाकर मार्च से मई के बीच 1 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक घटे हैं। इसका मतलब देश में मोबाइल सर्विस इस्तेमाल करने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। जहां इस वर्ष फरवरी के अंत में 116 करोड़ 5 लाख के करीब ग्राहक मोबाइल वायरलेस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे वहीं मई अंत में इनकी संख्या घटकर 114 करोड़ 39 लाख के करीब रह गई।
बिहार और केरल में बढ़े यूजर्स
ट्राई ने देश को 22 सर्किल में बांटा हुआ है। मई माह में 22 में से 20 सर्किल्स में ग्राहकों की संख्या घट गई। बिहार और केरल सर्किल ही ऐसे रहे जहां संख्या बढ़ी है। इसे भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए दो सबसे बड़े ऑफर, फ्री में मिलेगा IPL मैच देखने का मौका और 215GB डाटा
34.33% मार्किट शेयर के साथ टॉप पर जियो
ट्राई के अनुसार मई अंत तक 39 करोड़ 27 लाख के करीब ग्राहक और 34.33% मार्किट शेयर के साथ जियो सबसे आगे बना हुआ है। एयरटेल के पास 31 करोड़ 78 लाख के करीब और वोडा-आइडिया के पास 30 करोड़ 99 लाख के करीब ग्राहक हैं। एयरटेल के पास 27.78% और वोडा-आइडिया के पास 27.09% मार्किट शेयर है। सरकारी कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल 10.79 फीसदी बाजार पर काबिज हैं।























