Airtel Postpaid Plans 2026, जानें कीमत, डेटा, फैमिली SIM और OTT बेनिफिट्स की पूरी डिटेल

Join Us icon

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 2026 में अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो को पहले से ज्यादा मजबूत और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है। कंपनी के Infinity Postpaid प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और एक ही बिल में कॉलिंग, डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और फैमिली कनेक्शन का फायदा लेना चाहते हैं। ₹449 से शुरू होकर ₹1749 तक जाने वाले ये प्लान्स अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं, चाहे आप एक सिंगल यूजर हों, कपल हों या फिर बड़ा परिवार।

पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको पहले से रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होती है। आप पूरे महीने सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और बाद में बिल पे करते हैं। इसके साथ Airtel इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई डेटा लिमिट, क्लाउड स्टोरेज, सिक्योरिटी फीचर्स और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे कई फायदे जोड़ता है, जिससे ये प्लान्स सिर्फ मोबाइल कनेक्शन नहीं बल्कि एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज बन जाते हैं।

Airtel Postpaid Plans 2026: एक नजर में पूरी रेंज

Airtel के पोस्टपेड प्लान्स ₹449, ₹549, ₹699, ₹999, ₹1199, ₹1399 और ₹1749 प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। इन प्लान्स में 1 से लेकर 5 SIM तक जोड़ने का विकल्प मिलता है, जिससे फैमिली यूजर्स के लिए यह बेहद सुविधाजनक बन जाते हैं। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। डेटा की बात करें, तो एंट्री-लेवल प्लान में ही 300GB तक मासिक डेटा मिलता है, जबकि टॉप प्लान में यह बढ़कर 420GB तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, हर प्लान में अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन और डिजिटल बेनिफिट्स शामिल किए गए हैं।

Airtel Postpaid Plans लिस्ट (2026)

प्लानमासिक कीमतSIM + डेटा
Infinity 449₹4491 SIM, 300GB डेटा
Infinity 549₹5491 SIM, 300GB डेटा
Infinity 699₹6992 SIM, 330GB डेटा
Infinity 999₹9993 SIM, 360GB डेटा
Infinity 1199₹11994 SIM, 390GB डेटा
Infinity 1399₹13994 SIM, 390GB डेटा
Infinity 1749₹17495 SIM, 420GB डेटा

सभी Airtel पोस्टपेड प्लान्स में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (रोमिंग सहित) और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

Airtel 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

Bharti Airtel का ₹449 पोस्टपेड प्लान एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह काफी पावरफुल है। इस प्लान में 1 SIM कनेक्शन के साथ 300GB मासिक 4जी और 5जी डेटा मिलता है, जो सामान्य यूज, जैसे- सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग के लिए काफी है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है, जिससे कम्युनिकेशन पूरी तरह फ्री हो जाता है।

  • बेनिफिट्सः इस प्लान का बड़ा आकर्षण 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज है, जो फोटो और फाइल बैकअप के लिए उपयोगी है। इसके अलावा, Airtel Xstream Play Premium और 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन यूजर्स को एंटरटेनमेंट का अच्छा एक्सेस देता है। साथ ही, 12 महीने का Adobe Express Premium क्रिएटिव यूजर्स के लिए फायदेमंद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट दिए गए हैं, जिससे स्कैम कॉल से बचाव होता है। फ्री Hello Tunes और Blue Ribbon Bag जैसे एक्स्ट्रा फायदे इस प्लान को और वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। यह प्लान बजट में एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज ऑफर करता है।

Airtel 549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का ₹549 पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो ₹449 प्लान से थोड़ा ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं, लेकिन डेटा वही रखना चाहते हैं। इसमें भी 1 SIM और 300GB मासिक डेटा (4G/5G) मिलता है, जो हैवी यूजर्स के लिए भी पर्याप्त है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं।

  • बेनिफिट्सः इस पोस्टपेड प्लान का सबसे बड़ा फायदा है 6 महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, जिससे यूजर्स मूवी, वेब सीरीज और शॉपिंग बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने का Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो इसे एक मजबूत डिजिटल पैकेज बनाते हैं। साथ ही, फ्रॉड डिटेक्शन, स्पैम अलर्ट और फ्री Hello Tunes जैसी सुविधाएं भी हैं। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है जो मोबाइल पर ज्यादा कंटेंट देखते हैं।

Airtel 699 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का ₹699 पोस्टपेड प्लान से Airtel फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर सर्विस देना शुरू करता है। इसमें 2 SIM कनेक्शन और 330GB मासिक डेटा (4G/5G) मिलता है, जो कपल या छोटे परिवार के लिए आदर्श विकल्प है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी गई है, जिससे दोनों यूजर्स आसानी से कम्युनिकेशन कर सकते हैं।

  • बेनिफिट्सः इस प्लान के साथ 6 महीने का Amazon Prime और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं Airtel Xstream Play Premium के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक जगह मिलता है। इसके अलावा, Google One 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज और 12 महीने का Adobe Express Premium भी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट दिए गए हैं, जो आज के समय में काफी जरूरी हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही बिल में दो कनेक्शन मैनेज हो जाते हैं, जिससे खर्च और मैनेजमेंट दोनों आसान हो जाते हैं।

Airtel 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान मिड-रेंज फैमिली यूजर्स के लिए हैं। इसमें 3 SIM कनेक्शन और 360GB मासिक डेटा मिलता है, जो एक छोटे परिवार के लिए पर्याप्त है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा के साथ कई प्रीमियम OTT बेनिफिट्स शामिल हैं।

  • बेनिफिट्सः इसमें 6 महीने का Amazon Prime, Apple TV और Apple Music जैसे प्लेटफॉर्म्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी एंटरटेनमेंट मिलता है। इसके साथ 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium (12 महीने) इस प्लान को और मजबूत बनाते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो फैमिली के साथ-साथ प्रीमियम डिजिटल कंटेंट का भी पूरा फायदा लेना चाहते हैं।

Airtel 1199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का 1199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान बड़े परिवारों के लिए एक बैलेंस्ड और वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। इसमें 4 SIM कनेक्शन और 390GB मासिक डेटा मिलता है, जिससे एक ही प्लान में पूरे परिवार की जरूरतें पूरी हो जाती हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ यह प्लान कम्युनिकेशन को पूरी तरह आसान बना देता है।

  • बेनिफिट्सः इस पोस्टपेड प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए6 महीने का Amazon Prime, Apple TV, Apple Music और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा, Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज और Airtel Xstream Play Premium भी मिलता है। वहीं Adobe Express Premium क्रिएटिव यूजर्स के लिए अतिरिक्त फायदा देता है। यह प्लान उन परिवारों के लिए सही है जो एक ही बिल में कई कनेक्शन और OTT सेवाओं का पूरा लाभ लेना चाहते हैं।

Airtel 1399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का ₹1399 पोस्टपेड प्लान ₹1199 प्लान का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें Netflix Basic सब्सक्रिप्शन जोड़ा गया है। इसमें 4 SIM कनेक्शन और 390GB डेटा मिलता है, जो बड़े परिवार के लिए पर्याप्त है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ यह प्लान कम्युनिकेशन को आसान बनाता है।

  • बेनिफिट्सः इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Netflix का शामिल होना है, जिससे यूजर्स को एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट मिलता है। इसके अलावा, 6 महीने का Amazon Prime, Apple TV, Apple Music और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Google One (100जीबी) स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium इस प्लान को एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज बनाते हैं। यह प्लान खासतौर पर OTT लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Airtel 1749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

₹1749 पोस्टपेड प्लान Airtel का सबसे प्रीमियम और फीचर-पैक प्लान है, जो बड़े परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 5 SIM कनेक्शन और 420GB मासिक डेटा मिलता है, जिससे सभी यूजर्स को पर्याप्त इंटरनेट मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ यह प्लान कम्युनिकेशन में कोई कमी नहीं छोड़ता।

  • बेनिफिट्सः इसमें Netflix Standard, 6 महीने का Amazon Prime, Apple TV, Apple Music और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा, Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium भी मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो एक ही प्लान में मल्टीपल कनेक्शन और सभी प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज चाहते हैं।

Airtel Postpaid Plans के एक्स्ट्रा फायदे

Airtel अपने पोस्टपेड प्लान्स में कई अतिरिक्त सुविधाएं भी देता है। Airtel Xstream Play Premium के जरिए यूजर्स कई OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक ही ऐप में एक्सेस कर सकते हैं। Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज डेटा बैकअप के लिए बेहद उपयोगी है। इसके अलावा, स्पैम कॉल अलर्ट और फ्रॉड डिटेक्शन फीचर यूजर्स को सुरक्षित रखते हैं। फैमिली बिलिंग की सुविधा सबसे बड़ा फायदा है, जिसमें आप एक ही अकाउंट में कई SIM जोड़ सकते हैं और बिल मैनेज करना आसान हो जाता है।

कौन-सा प्लान आपके लिए सही है?

अगर आप एक सिंगल यूजर हैं और बजट में अच्छा प्लान चाहते हैं, तो ₹449 या ₹549 सही विकल्प हैं। कपल या छोटे परिवार के लिए ₹699 प्लान बेस्ट है। मिड-रेंज फैमिली के लिए ₹999 और ₹1199 प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हैं। वहीं, अगर आप Netflix और प्रीमियम OTT का पूरा अनुभव चाहते हैं, तो ₹1399 या ₹1749 प्लान आपके लिए सही रहेंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

Airtel का सबसे अच्छा पोस्टपेड प्लान कौन सा है?

Bharti Airtel के पोस्टपेड प्लान्स में “बेस्ट” प्लान पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप सिंगल यूज़र हैं, तो ₹449 और ₹549 प्लान काफी वैल्यू फॉर मनी हैं। वहीं, अगर आप फैमिली यूजर हैं, तो ₹999 और ₹1199 प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर माने जाते हैं, क्योंकि इनमें मल्टी-SIM कनेक्शन और OTT बेनिफिट्स का अच्छा बैलेंस मिलता है। बड़े परिवार और प्रीमियम एंटरटेनमेंट चाहने वालों के लिए ₹1399 और ₹1749 प्लान सबसे बेहतर ऑप्शन हैं।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

हां, Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल होती है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स पूरे भारत में फ्री रहती हैं। इसका मतलब है कि आपको अलग से कॉलिंग बैलेंस या टॉप-अप की जरूरत नहीं होती है और आप बिना किसी लिमिट के कॉल कर सकते हैं।

Airtel पोस्टपेड प्लान में कितना डेटा मिलता है?

Airtel पोस्टपेड प्लान्स में डेटा लिमिट काफी ज्यादा होती है। एंट्री-लेवल ₹449 और ₹549 प्लान में 300GB मासिक डेटा मिलता है, जबकि मिड-रेंज प्लान्स में यह 330GB से 390GB तक जाता है। टॉप ₹1749 प्लान में 420GB डेटा मिलता है, जो हैवी यूजर्स और फैमिली के लिए काफी है।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं?

हां, Airtel पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनमें कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। अलग-अलग प्लान्स में Amazon Prime, Netflix, Apple TV, Apple Music, JioHotstar और Airtel Xstream Play Premium जैसे सब्सक्रिप्शन शामिल होते हैं। प्लान जितना महंगा होगा, OTT फायदे उतने ही प्रीमियम होंगे।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में Netflix मिलता है?

हां, Airtel के ₹1399 प्लान में Netflix Basic और ₹1749 प्लान में Netflix Standard सब्सक्रिप्शन शामिल होता है। अगर आप Netflix कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हैं।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में फैमिली SIM का ऑप्शन है?

हां, Airtel के ₹699 से शुरू होने वाले प्लान्स में फैमिली SIM जोड़ने की सुविधा मिलती है। ₹699 में 2 SIM, ₹999 में 3 SIM, ₹1199 और ₹1399 में 4 SIM और ₹1749 में 5 SIM तक जोड़े जा सकते हैं। इससे एक ही बिल में पूरे परिवार के कनेक्शन मैनेज करना आसान हो जाता है।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान में क्लाउड स्टोरेज मिलता है?

हां, कई Airtel पोस्टपेड प्लान्स में 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इससे आप अपने फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित तरीके से स्टोर और बैकअप कर सकते हैं।

क्या Airtel पोस्टपेड में एक ही बिल में कई नंबर जोड़ सकते हैं?

हां, Airtel पोस्टपेड प्लान्स की खासियत यही है कि आप एक ही अकाउंट में कई SIM जोड़ सकते हैं। इससे बिलिंग आसान हो जाती है और अलग-अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here