एयरटेल 45 रुपए का होगा सबसे छोटा प्लान, जल्द खत्म होगा 23 रुपए वाला मिनिमम रिचार्ज

इस साल के खत्म होते-होते टेलिकॉम इंडस्ट्री में चल रही कम कीमत के प्लान की लड़ाई लगभग खत्म होती नजर आ रही है। वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो से लेकर एयरटेल समेत लगभग सभी दिग्गज टेलिकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी करने का अहम फैसले ले लिया है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि भारती एयरटेल ने साल खत्म होने से दो दिन पहले अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान में बदलाव करने वाली है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारती एयरटेल अपने 23 रुपये वाले मिनिमम स्मार्ट रिचार्ज को जल्द हटाने वाली है, जिस बारे में कंपनी ने Telecomtalk वेबसाइट को जानकारी दी है। इस रिचार्ज के खत्म करने के बाद 45 रुपए वाला प्लान सबसे छोटा स्मार्ट रिचार्ज होगा।
हालांकि, फिलहाल वेबसाइट पर यह प्लान दिखाई दे रहा है, हालांकि यह कब तक उपलब्ध है इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। अगर बात करें 45 रुपए वाले प्लान की वैधता की तो इसमें 28 दिन की वेलिडिटी मिलती है। वहीं, इसमें किसी प्रकार का डाटा या कॉलिंग मिनट्स नहीं मिलते।
लोकल या एसटीडी कॉल लगाने पर 2.5 पैसे/सेकेंड, विडियो कॉलिंग पर 5 पैसे/सेकेंड, डेटा इस्तेमाल पर 50पैसे/MB चार्ज लिया जाता है। दूसरी ओर कुछ इसी प्रकार की सुविधाएं 23 रुपये वाले प्लान में भी मिलती हैं।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने 558 रुपए के प्लान को फिर अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया था। इस प्लान में अब वैधता को कम कर 56 दिन कर दिया है। हालांकि, इस प्लान में पहले 82 दिन की वैधता दी जा रही थी। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हैं।
अगर बात करें 558 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को 56 दिन की वैधता के साथ ही प्रतिदिन 3GB डाटा मिलेगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉल के साथ प्रतिदिन 100SMS यूजर्स को मिलेंगे। वैधता कम करने के अलावा इस प्लान में मिलने वाले बाकि सभी बेनिफिट्स पुराने वाले ही हैं।
फ्री कॉलिंग और डाटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को विंक म्यूज का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिसमें यूजर्स अनलिमिटेड सॉन्ग को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा Airtel Xstream App Premium, Zee5, HOOQ, 370+ लाइव टीवी चैनल और 10k+ मूवि के साथ कई और लाभ मिलेंगे। इतना ही नहीं इस प्लान में 100 रुपए का कैशबैक FASTag पर मिलेगा जो कि 15 दिसंबर से लागू हो चुका है।